फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sitharaman hike cess in auto fuel, by which Petrol price hiked by Rs 2.45 and diesel by Rs 2.36

बजट का पहला साइड इफेक्ट, सेस लगने से पेट्रोल और डीजल हुआ महंगा 

Sat, 06 Jul 2019 08:44 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 06 Jul 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Sitharaman hike cess in auto fuel, by which Petrol price hiked by Rs 2.45 and diesel by Rs 2.36
Petrol-diesel price

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को देश का आम बजट पेश किया। अपने बजट भाषण के दौरान उन्होंने पेट्रोल-डीजल में एक रुपया सेस और एक रुपया एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने की घोषणा की। जिसके बाद आज से आपको गाड़ी से सफर करने के लिए जेब ढीली करने पड़ेगी। आज से प्रति लीटर पेट्रोल के दाम 2.45 रुपये और डीजल के दाम 2.36 रुपये बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


शनिवार से आपको दिल्ली में पेट्रोल के लिए प्रति लीटर 72.96 रुपये और प्रति लीटर डीजल के लिए 66.69 रुपये चुकाने होंगे। शुक्रवार को दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 70.51 रुपये और डीजल की कीमत 64.33 रुपये थी। वहीं मुंबई में शुक्रवार को प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 76.15 रुपये और डीजल की 67.40 रुपये थी।
विज्ञापन

 

मुंबई में क्या है कीमत

मुंबई में आज प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 78.57 रुपये हो गई है। वहीं डीजल की कीमत में भी इजाफा हुआ है। मुंबई में अब प्रति लीटर डीजल के लिए ग्राहकों को  69.90 रुपये देने पड़ंगे। वहीं कोलकाता में आज प्रति लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को 75.15 रुपये और डीजल के लिए 68.59 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

चेन्नई में इतने हुए दाम

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भी लोगों को पेट्रोल-डीजल के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। यहां शुक्रवार को प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत 73.19 रुपये थी जो आज बढ़कर 75.76 रुपये हो गई है। प्रति लीटर डीजल की कीमत शुक्रवार को 67.96 रुपये थी वहीं बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 70.48 रुपये हो गई है।

पेट्रोल पर इतनी है एक्साइज ड्यूटी

दिल्ली की बात करें तो पेट्रोल पर 17.98 रुपये की अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगती है। यह अब बढ़कर 18.98 रुपये हो गई है। इसके अलावा देश के कई राज्यों व शहरों में स्थित नगर निगम भी अपनी तरफ से सेस लगाते हैं, जिससे इसकी असल कीमत में और इजाफा होने की उम्मीद है। 

डीजल पर इतना पैसा एक्साइज के तौर पर 

दिल्ली में लोगों को 38.20 रुपये प्रति लीटर बेस प्राइस लगता है। यह डीलर को 38.48 रुपये में मिलता है। फिर इसमें 13.83 रुपये की एक्साइज ड्यूटी, 2.49 रुपये डीलर कमीशन, वैट 9.47 रुपये लगता है। इस हिसाब से लोग 64.27 रुपये चुका रहे हैं। वहीं अब इसमें एक रुपये प्रति लीटर के अतिरिक्त राज्यों और नगर निगम द्वारा लिए जाने वाले सेस के तौर पर पैसा पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed