फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sisters Jumped in the ganga after brothers Scolded father

बड़े भाइयों ने पिता को डांटा तो बहनें गंगा में कूदीं

Tue, 11 Oct 2016 04:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 11 Oct 2016 04:59 AM IST
विज्ञापन
sisters Jumped in the ganga after brothers Scolded father
- फोटो : demo pic

भाइयों द्वारा पिता की बेइज्जती नागवार लगने पर दो सगी बहनों शबनम उर्फ नेहा (20) और सायरा (16) ने सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब राजघाट स्थित मालवीय पुल से गंगा में छलांग लगा दी। पुल के नीचे गंगा में मौजूद मल्लाहों ने शबनम को तो बचा लिया जबकि सायरा का शव आठ घंटे बाद नदी से निकाला जा सका। रामनगर पुलिस ने शबनम से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार बड़े भाई की डांट से क्षुब्ध होकर दोनों ने गंगा में छलांग लगाई थी। 

विज्ञापन


मुगलसराय थाना क्षेत्र के दुलहीपुर के सतपोखरी गांव निवासी मो. वसीम सिद्दीकी मिठाई की दूकान है। सात संतानों में पांच पुत्रियां और दो पुत्र हैं। जिनमें शबनम और सायरा अविवाहित थी। वसीम की पत्नी की 13 साल पहले मौत हो चुकी है। उसके दोनों पुत्र बेरोजगार हैं। आसपास के लोगों की मानें तो रविवार की देर रात भाइयों के साथ पिता और पुत्रियों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन


भाइयों ने पिता को काफी भला बुरा कहा था। दोनों बेटियों को पिता की यह बेइज्जती काफी नागवार गुजरी। सुबह दोनों घर से निकल गईं और राजघाट के मालवीय पुल से गंगा में कूद गईं। मल्लाहों ने उन्हें कूदते देखा तो नाव लेकर वहां पहुंचे और किसी तरह शबनम को निकाल लिया। पुलिस के मुताबिक शबनम से पूछताछ के बाद उन्होंने सतपोखरी के प्रधान हमीदुल्ला को सूचना दी। हमीदुल्ला उसके भाई और गांव वालों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शबनम को घर पहुंचाया। गोताखोरों ने सायरा का शव साढ़े आठ घंटे बाद शाम छह बजे करीब ढूंढ निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed