फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Single entrance test for engineering colleges from 2018

इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर प्रोग्राम के लिए साल 2018 से होगा कॉमन एंट्रेंस एग्जाम

Sat, 11 Feb 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Sat, 11 Feb 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Single entrance test for engineering colleges from 2018

आईआईटी, एनआईटी की तर्ज पर देशभर के विभिन्न इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर प्रोग्राम के लिए शैक्षणिक सत्र 2018-19 से सिंगल कॉमन एंट्रेंस एग्जाम होगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन को इस संबंध में शुक्रवार को निर्देश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि मंत्रालय ने राज्य सरकारों के साथ डीम्ड यूनिवर्सिटी प्रबंधन से इस संबंध में और सुझाव भी मांगे हैं। साथ ही ज्वाइंट सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से कॉमन काउंसिलिग से भी जुड़ने का आह्वान किया है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, देशभर के इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर कॉलेजों में बीटेक और बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में अगले सत्र से अलग-अलग प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। बल्कि नीट की तर्ज पर एक सिंगल कॉमन प्रवेश परीक्षा होगी। इसके माध्यम से आगे विभिन्न कॉलेजों में उक्त दोनों ग्रेजुएशन प्रोग्राम में दाखिले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ कॉमन काउंसिलिंग भी

Single entrance test for engineering colleges from 2018

कॉमन एंट्रेस एग्जाम के साथ मंत्रालय ने देशभर के राज्यों और डीम्ड यूनिवर्सिटी प्रबंधन से अपील की है कि वे प्रवेश परीक्षा के साथ-साथ कॉमन काउंसिलिंग में भी जुड़े। मंत्रालय अभी तक आईआईटी, एनआईटी समेत कुछ साइंस इंस्टीट्यूट के लिए ज्वाइंट सीट एलोकेशन सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन कॉमन काउंसिलिंग भी करवाता है। 

हालांकि इस प्रक्रिया में राज्यों समेत डीम्ड यूनिवर्सिटी प्रबंधन भी जुड़ सकते हैं। इससे छात्रों को सबसे अधिक लाभ होगा। क्योंकि उन्हें अलग-अलग यूनिवर्सिटी में जाकर काउंसिलिंग के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। इससे घर बैठे ही देशभर के इंजीनियरिंग व ऑर्किटेक्चर कॉलेजों की जानकारी सिंगल विंडो पर होगी। इससे जहां अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा तो उच्च शिक्षा में दाखिले की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed