फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shubhanshu Shukla reveals how challenging to eating food in space share intresting video said learn eat again

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में खाना खाना भी कितना मुश्किल! शुभांशु ने मजेदार वीडियो साझा कर किया खुलासा

Wed, 03 Sep 2025 10:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 03 Sep 2025 10:43 AM IST
सार

शुभांशु शुक्ला ने लिखा कि 'कभी नहीं सोचा था कि मुझे दोबारा खाना सीखना पड़ेगा'। शुभांशु ने बताया कि गुरुत्वाकर्षण की कमी के चलते अंतरिक्षयात्रियों को पानी भी खाना पड़ता है। 

विज्ञापन
Shubhanshu Shukla reveals how challenging to eating food in space share intresting video said learn eat again
शुभांशु शुक्ला - फोटो : इंस्टाग्राम/वीडियो ग्रैब इमेज

विस्तार

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अपने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि अंतरिक्ष में खाना खाना भी बेहद चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने एक वीडियो साझा कर बताया कि अंतरिक्षयात्री किस तरह से स्पेस में खाना खाते हैं। शुभांशु ने ये भी कहा कि धरती पर वापस लौटने के बाद उन्हें सामान्य तरीके से खाना खाना फिर से सीखना पड़ा।
विज्ञापन


शुभांशु ने लिखा- फिर से खाना खाना सीखना पड़ा
शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर रहने के दौरान रिकॉर्ड किया गया, अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में शुभांशु बता रहे हैं कि अंतरिक्षयात्री कैसे खाना खाते हैं और उन्हें इसमें कितनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस पोस्ट के साथ साझा कैप्शन में शुभांशु शुक्ला ने लिखा कि 'कभी नहीं सोचा था कि मुझे दोबारा खाना सीखना पड़ेगा। यहां मैं बता रहा हूं कि अंतरिक्ष में खाते समय आदतें क्यों मायने रखती हैं। अगर आप सचेत नहीं हैं, तो आपसे गड़बड़ हो सकती है। अंतरिक्ष में रहने का एक सबसे प्रभावी मंत्र है, 'धीमा ही तेज है'।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shubhanshu Shukla (@gagan.shux)


शुभांशु ने बताया कि अंतरिक्ष में पानी भी खाना पड़ता है। वीडियो में शुभांशु ने दिखाया कि अंतरिक्ष में कैसे कॉफी को पी जाती है और वहां खाने-पीने का सामान भी बड़ी सावधानी से रखा जाता है क्योंकि गुरुत्वाकर्षण की कमी से अंतरिक्षयात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि 'एक और दिलचस्प बात यह है कि हमें खाना पचाने के लिए गुरुत्वाकर्षण की जरूरत नहीं होती। 'पेरिस्टलसिस' नामक एक प्रक्रिया अंतरिक्ष में पाचन के लिए जिम्मेदार होती है, उसमें गुरुत्वाकर्षण की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें सिर ऊपर हो या नीचे, गुरुत्वाकर्षण हो या न हो, आपका शरीर हमेशा भोजन पचाएगा।'

ये भी पढ़ें- Lucknow: शुभांशु शुक्ला की आज बंगलूरू वापसी संभव, शर्मा की चाय का लिया लुत्फ... वैसे ब्लैक कॉफी के हैं शौकीन

शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे अंतरिक्षयात्री और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय हैं। शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के तहत आईएसएस पर 18 दिन बिताकर बीते दिनों ही धरती पर लौटे हैं। 





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed