फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Short Presence of Chinese military in Uttarakhand was not an incursions: Parrikar

विपक्ष के दबाव में पर्रिकर का बयान, उत्तराखंड में चीनी सेना का आना घुसपैठ नहीं

Fri, 29 Jul 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
Short Presence of Chinese military in Uttarakhand was not an incursions: Parrikar
चीनी सेना के ट्रक - फोटो : Getty

उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ पर चुप्पी तोड़ते हुए सरकार ने कहा है कि सूबे में चीनी सेना का आना घुसपैठ नहीं बल्कि सीमा लांघने का मामला है। चीनी सेना के घुसपैठ के मुद्दे पर विपक्ष की मांग के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा का ठीक से निर्धारण नहीं किया गया है, इसलिए इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह घुसपैठ नहीं बल्कि सीमा उल्लंघन का मामला है। रक्षा मंत्री ने घटना की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि चमोली जिले के बाड़ाहोती क्षेत्र में 22 जुलाई को पीपल्स लिबरेशन आर्मी के दो जवान भारतीय सीमा में 200 मीटर तक घुस आए थे।
विज्ञापन


निगरानी कर रहे भारतीय जवानों ने जब उन्हें वापस जाने को कहा तो वे चले गए। उन्होंने कहा कि स्थानिय स्तर पर दोनों देश की सेनाओं के बीच होने वाली फ्लैग मिटिंग में मामले को उठाया गया है। अब मामला सामान्य हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष ने किया हंगामा

Short Presence of Chinese military in Uttarakhand was not an incursions: Parrikar
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : Getty

जवाब से पहले पर्रिकर विपक्ष की मांग को यह कहते हुए संसद में टाल रहे थे कि जवाब गृह मंत्री देंगे। पर्रिकर ने कहा कि आईटीबीपी और सीमा सुरक्षा बल गृह मंत्रालय के अधिन है। और सामान्य हालातों में सीमा पर इन्हीं की तैनाती रहती है। लेकिन विपक्ष खासतौर से कांग्रेस की मांग के बाद पर्रिकर को ही मामले में जवाब देना पड़ा।

महंगाई पर चर्चा शुरू होने से तुरंत पहले रक्षा मंत्री पर दबाव बनाने के लिए कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार ने सदन में बयान का आश्वासन दिया है कि रक्षा मंत्री सदन में बयान देंगे। लेकिन रक्षा मंत्री जवाब देने में आनाकानी करते दिखे तो कांग्रेस सांसद अपनी सीट पर खडे होकर हंगामा करने लगे। उनके साथ विपक्ष के और सांसद भी हंगामें में शामिल हुए। मजबूरन रक्षा मंत्री को अपना बयान देना पड़ा।

लेकिन बाद में विपक्ष ने उनके बयान पर नाराजगी जताई और हंगामा किया। बीजद के भृतहरि महताब ने हंगामें के बीच में ही कहा कि रक्षा मंत्री चीनी सरकार का नजरिया बता रहे हैं। इस बीच महंगाई पर चर्चा के लिए वाम दल से के करूणाकरन बोलने के लिए खड़े हो गए। तब जाकर विपक्ष ने अपना हंगामा बंद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed