{"_id":"5a74e76e4f1c1b90268b801c","slug":"shopian-united-hindus-front-in-defense-of-army-protest-against-fir-lodged","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोपियां: सेना के बचाव में अब उतरा यूनाइटेड हिंदू फ्रंट, दर्ज FIR का विरोध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शोपियां: सेना के बचाव में अब उतरा यूनाइटेड हिंदू फ्रंट, दर्ज FIR का विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Feb 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
Shopian firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में हिंसक पत्थरबाजों पर कथित रूप से गोली चलाने के आरोप में सेना के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में यूनाइटेड हिंदू फ्रंट (हिंदू संगठनों का समूह) ने शुक्रवार को संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपकर महबूबा मुफ्ती सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रवादी शिवसेना के प्रमुख जय भगवान गोयल ने कहा कि जिन सैनिकों को वीरता का पुरस्कार मिलना चाहिए था, उनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज करके महबूबा सरकार ने मुस्लिम तुष्टिकरण की सारी सीमाएं पार कर दी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शोपियां में हिंसक पत्थरबाजों ने सेना पर हमला किया, लेकिन राज्य सरकार ने सेना का पक्ष सुने बिना ही सेना पर हत्या और हत्या के प्रयास के मुकदमे दायर कर दिए। उन्होंने सैनिकों पर दर्ज एफआईआर को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग के साथ-साथ महबूबा मुफ्ती सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन