फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shivsena says Rahul Gandhi is prime option against BJP for General Election 2024

विपक्ष का चेहरा कौन: शिवसेना ने खारिज की ममता की दावेदारी, राहुल को बताया मजबूत विकल्प

Sun, 10 Oct 2021 04:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 10 Oct 2021 04:32 PM IST
सार

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में 2024 के आम चुनाव के लिए राहुल गांधी को भाजपा के खिलाफ मजबूत विकल्प करार दिया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की दावेदारी को खारिज करते हुए शिवसेना ने तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे दलों को खेल बिगाड़ने वाला बताया है।

विज्ञापन
Shivsena says Rahul Gandhi is prime option against BJP for General Election 2024
संजय राउत - फोटो : facebook.com/sanjayraut.official

विस्तार

2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को किस तरह चुनौती दी जाए, किसे मोदी के खिलाफ चेहरा बनाया जाए, इस पर विपक्ष अभी तक एकमत नहीं हो पाया है। एक ओर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद को मोदी का विकल्प साबित करने की कोशिशें कर रही हैं तो दूसरी ओर शिवसेना ने राहुल गांधी का समर्थन किया है। दिल्ली में सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी ने भी बनर्जी का समर्थन करने के संकेत दिए हैं। महाराष्ट्र में सत्ताधारी शिवसेना ने ममता बनर्जी की दावेदारी को खारिज करते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे राजनीतिक दल खेल बिगाड़ने वाले हैं और ये केवल भाजपा की मदद करेंगे।

विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के एक कॉलम रोकटोक में यह टिप्पणी की। इसमें उन्होंने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की तुलना एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से की। उन्होंने लिखा, लखीमपुर हिंसा के मामले को ढकने की कोशिशों को नाकाम कर दिया और उनके कामकाज में इंदिरा गांधी की झलक दिखती है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एक मात्र ऐसे नेता हैं जो दिल्ली में मौजूदा सरकार (भाजपा) का मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं। शिवसेना इस समय महाराष्ट्र में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की अगुवाई कर रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed