फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaya Bachchan Shiv Sena News: Shivsena is happy after Jaya bachchan remarks on Kangana and Ravi kishan on Bollywod drug connection

जया बच्चन के बयान से शिवसेना खुश, मुखपत्र सामना में की तारीफ

Wed, 16 Sep 2020 10:01 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 16 Sep 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
Jaya Bachchan Shiv Sena News: Shivsena is happy after Jaya bachchan remarks on Kangana and Ravi kishan on Bollywod drug connection
जया बच्चन - फोटो : ANI
सुशांत की मौत के बाद ड्रग मामले में हो रही जांच की वजह से बॉलीवुड की काफी ज्यादा आलोचना हो रही है। जब बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गटर कहा गया तो इस पर राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इशारों-इशारों में रवि किशन और कंगना पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


जया बच्चन ने कहा कि जिन लोगों ने सिनेमा के क्षेत्र में नाम-पैसा सब कुछ कमाया, आज वो इस इंडस्ट्री को गटर की उपमा दे रहे हैं, मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं। जया बच्चन के इस बयान पर शिवसेना खासा खुश नजर आ रही है। शिवसेना ने आज अपने संपादकीय में जया बच्चन की जमकर तारीफ की और कहा कि जया बच्चन अपनी बेबाकी और सच बोलने के लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि हिंदुस्तान का सिनेजगत पवित्र गंगा की तरह निर्मल है, ऐसा कोई दावा नहीं करेगा। लेकिन कुठ टीनपाट कलाकार दावा करते हैं कि सिनेजगत गटर है, ऐसा भी कुछ नहीं कहा जा सकता। सामना में लिखा गया कि जया बच्चन ने अपनी इस पीड़ा को व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामना में लिखा गया कि जया बच्चन के ये विचार जितने महत्वपूर्ण हैं, उतने ही बेबाक भी हैं। ये लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद भी करते हैं। सामना ने आगे लिखा कि जय बच्चन ने अपने राजनैतिक और सामाजिक विचारों को कभी छुपाकर नहीं रखा।


सामना में लिखा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामले पर जया बच्चन ने बहुत भावुक होकर आवाज उठाई। ऐसे समय में जब बॉलीवुड की बदनामी और आलोचना हो रही है, अकसर तांडव करने वाले पांडव भी जुबान बंद किए हुए हैं। शिवसेना ने आगे लिखा कि जया बच्चन का कहना है कि मनोरंजन जगत में जब लाइट, कैमरा, एक्शन बंद है तब मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बॉलीवुड को सोशल मीडिया पर बदनाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed