फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shivpal yadav says After the election results will form a new party

शिवपाल यादव ने सपा से भरा नामांकन, चुनाव के बाद बनाएंगे नई पार्टी

Tue, 31 Jan 2017 03:08 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav says After the election results will form a new party
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक तरफ पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहे हैं,  वहीं शिवपाल यादव ने कहा है कि चुनाव के नतीजे आने के बाद नेताजी और हम नई पार्टी बनाएंगे। इटावा में पत्रकारों से बातचीत में शिवपाल ने कहा, "11 मार्च को नेताजी आएंगे, उसके बाद हम पार्टी बनाएंगे। "

विज्ञापन


हालांकि इससे पहले शिवपाल ने जसवंतनगर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया और कहा कि हम नेताजी के साथ हैं। शिवपाल ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हमने पर्चा भर दिया है, कल तक बहुत सी अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन आज हमने पर्चा सपा और साइकल से भर दिया। उन्होंने कहा कि आज हम जो भी हैं नेताजी की वजह से हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि बहुत लोगों ने कहा है कि जो कुछ हैं नेताजी की वजह से हैं, उन्हीं लोगों ने आज नेताजी को अपमानित करने का काम किया है। शिवपाल ने कहा कि हम जानते हैं कि समाजवादी पार्टी में भी 'भीतरघात' करने वाले लोग हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को जलेसर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार बनेगी तो सबसे ज्यादा सम्मान अगर किसी का होगा तो नेताजी का होगा और सबसे ज्यादा खुशी नेताजी को होगी।

उधर, पार्टी नेता रामगोपाल यादव से पत्रकारों ने सवाल पूछा, क्या मुलायम सिंह यादव पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे ? जवाब में रामगोपाल ने कहा कि कौन प्रचार करता है, कौन नहीं करता है, ये मायने नहीं रखता है।


लखनऊ मध्य सीट को लेकर कांग्रेस-सपा में ठनी

shivpal yadav says After the election results will form a new party
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

लखनऊ मध्य स‌ीट पर सपा और कांग्रेस में खींचतान शुरू हो गई है। सपा से रव‌िदास मेहरोत्रा और कांग्रेस से मारूफ दोनों ने पर्चा भर द‌िया है।  बता दें क‌ि लखनऊ मध्य से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा को टिकट दिया गया था।

मंगलवार को रव‌िदास मेहरोत्रा ने इस बात को अफवाह बताते हुए कहा, मैं नामांकन कर चुका हूं। अगर ऐसा कुछ होता तो मुझे सूचना दी जाती।




इसी बीच मारूफ खान ने भी नामांकन दाखिल कर दिया। खबर है कि रविदास अखिलेश से मिलने पहुंचे लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। रविदास और मारूफ दोनों उस सीट से लड़ने के ल‌िए अड़े हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed