शिवसेना ने किया 'चप्पलमार' MP का बचाव कहा- कपिल शर्मा पर बैन नहीं, सांसद पर क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया के स्टाफ को चप्पल से पीटने वाले सांसद रवींद्र गायकवाड़ के मुद्दे लेकर संसद से सड़क तक हंगामा बरपा है। इस मुद्दे पर जहां संसद के दोनों संदनों में हंगामा हुआ, वहीं शिवसेना गायकवाड़ के संसदीय क्षेत्र उस्मानाबाद में एयर इंडिया के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। लोकसभा में हंगामे के बाद शिवसेना सांसद और लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के साथ बैठक हुई जिसमें नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू भी मौजूद थे।
बैठक के बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि किसकी गलती हुई, क्या हुआ वो अलग बात है। सांसद को सदन में आना होता है, हर बार ट्रेन से नहीं कभी प्लेन से भी आना होता है। उन्होंने कहा कि आशा है कि बातचीत के माध्यम से मामले को सुलझा लिया जाएगा।
इससे पहले लोकसभा में शिवसेना सांसद आनंदराव अडसुल ने कहा कि रविंद्र गायकवाड़ ने गलत किया, तो उसकी शिकायत एयरलाइंंस ने पुलिस में की है। लेकिन सभी एयरलाइंस ने उन्हें बैन कर दिया, जो कि गलत है। शिवसेना ने रविंद्र गायकवाड़ पर लगे बैन को हटाने की मांगी की।
साथ ही शिवसेना सांसद ने कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी मु्ददा उठाया और कहा कि कपिल शर्मा ने भी प्लेन में शराब पीकर दुर्व्यवहार किया, लेकिन उन पर कोई बैन नहीं लगाया गया।
Anandrao Adsul of Shiv Sena raises issue of ban imposed on R.Gaikwad by airlines in LS, says I hope you(Speaker) will raise it with govt pic.twitter.com/3TA48HWU11
— ANI (@ANI_news) March 27, 2017
वहीं शिवसेना सांसद के इस बयान पर जवाब देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ए. गजपति राजू ने कहा कि सांसद और आम नागरिक को हवाई यात्रा के दौरान अलग सुविधाएं नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि किसी हवाई जहाज में यात्री की तरह सांसद और आम सफर करते हैं, इसलिए इसे फर्क नहीं किया जा सकता। किसी भी तरह की हिंसा एयरलाइंस के लिए आपदा की तरह है।
उधर, राज्यसभा में भी ये मुद्दा उठा। सपा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि ये शिवसेना सांसद गायकवाड़ पर प्रतिबंध लगाना एयरलाइंस की 'दादागीरी' है।
We have good safety regulations but never in my dreams expected a Parl Member to be caught-Aviation Min Ashok Gajapati Raju in LS #RGaikwad pic.twitter.com/O3IPLGVOwl
— ANI (@ANI_news) March 27, 2017
इस पूरे मामले पर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि गायकवाड़ मामले पर संसद में हंगामा करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ये छवि जनप्रतिनिधि के हिसाब से सही नहीं है। उन्होंने शिवसेना को इस मुद्दे को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री ए. गजपति राजू से मिलकर सुलझाने की सलाह दी है।Naresh Agrawal of the SP in Rajya Sabha: Airlines banning Ravindra Gaikwad (Shiv Sena), just goes to show their (airlines) 'dadagiri' pic.twitter.com/PC9Zc7SI0x
— ANI (@ANI_news) March 27, 2017
वहीं गायकवाड़ के संसदीय क्षेत्र उस्मानाबाद में शिवसेना एयर इंडिया के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रही है। शिवसैनिकों ने क्षेत्र में बंद का ऐलान किया है। सोमवार को सुबह-सुबह उस्मानाबाद में शिवसैनिकों ने एक-एक दुकानों को बंद कराया। शहर की सारी दुकानें बंद हैं।
Shiv Sena supporters hold bike rally in Maharashtra's Omerga in support of party MP Ravindra Gaikwad pic.twitter.com/rrmC62fLVo
— ANI (@ANI_news) March 27, 2017
बता दें कि गायकवाड, उनकी पत्नी और बेटा पुणे एक शादी समारोह में पहुंचे थे। शादी में शामिल होने के बाद बेटा और किरण यहीं रुक गए, लेकिन गायकवाड़ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। लेकिन बिजनेस की जगह इक्नोमी में सफर करने पर वे नाराज थे। लैंडिंग से पहले उन्होंने एयर इंडिया को सुनाना शुरू कर दिया।
उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि वे फ्लाइट से तभी उतरेंगे जब विमानन मंत्री आकर उनसे मिलेंगे। स्टाफ की गायकवाड से कहासुनी हो गई और हालात ऐसे हो गए कि गायकवाड ने क्रू मेंबर सुकुमार को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।
इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्टाफ के साथ इस तरह के व्यवहार से एयर इंडिया ऐसा नाराज हुआ है कि गायकवाड पर बैन लगा दिया गया है और वे कभी हवाई सफर नहीं कर पाएंगे। अब इसी के विरोध में शिवसेना उतर आई है।