{"_id":"5dc2b82b8ebc3e5b6e7f3394","slug":"shiv-sena-workers-vandalised-iffco-tokio-insurance-company-pune-for-insurance-claims-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किसानों के बीमा को लेकर इफको टोक्यो कंपनी में की तोड़फोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किसानों के बीमा को लेकर इफको टोक्यो कंपनी में की तोड़फोड़
Wed, 06 Nov 2019 06:06 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 06 Nov 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना कार्यकर्ताओं इफको टोक्यो कंपनी में की तोड़फोड़
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के पुणे में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इफको टोक्यो बीमा कंपनी के ऑफिस में तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने किसानों के बीमा दावों को मंजूरी देने की मांग को लेकर ये तोड़फोड़ की है। जिस समय कार्यालय में तोड़फोड़ की गई उस समय ऑफिस में 40 से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Maharashtra: Shiv Sena workers vandalised IFFCO Tokio Insurance Company office, today, in Pune demanding clearance of insurance claims of farmers. pic.twitter.com/0OViFUI7JL
— ANI (@ANI) November 6, 2019विज्ञापन
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में रबी और खरीफ की फसल बर्बाद हो चुकी है। इसके बाद भी कंपनी ने किसानों से बीमे का प्रीमियम वसूल किया। साथ में कंपनी ने अभी तक खराब हो चुकी फसलों के बीमे की राशि भी किसानों को नहीं दी है।
विज्ञापन
बता दें कि महाराष्ट्र में हो रही बिना मौसम की बारिश से किसान परेशान हैं। शिवसेना-भाजपा समेत सभी विपक्षी दल अलग-अलग किसानों से मिल रहे हैं। औरंगाबाद में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा था कि जब तक किसानों की समस्या हल नहीं हो जाती कोई भी इंश्योरेंस कंपनी उनसे फसल बीमा का प्रीमियम न ले और उन्हें जल्द मुआवजा दे।