विवाद: नवाब मलिक बोले-शिवाजी के नाम है मुंबई एयरपोर्ट, 'अडानी एयरपोर्ट' का बोर्ड लगाना जनभावनाओं का अपमान
शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास अडानी का साइन बोर्ड क्षतिग्रस्त करने का महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने परोक्ष रूप से बचाव किया है।
विस्तार
सोमवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बाहर लगे अडानी एयरपोर्ट के साइन बोर्ड को क्षतिग्रस्त करने के मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने सफाई दी है।
मलिक ने मंगलवार को कहा कि यह एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर किया गया है। अडानी ग्रुप ने एयरपोर्ट का प्रबंधन हाथ में लिया है, लेकिन जिस ढंग से छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने 'अडानी एयरपोर्ट' लिखा गया, उससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं।
क्या एयरपोर्ट खरीद लिया है: सावंतMumbai airport has been named after Chhatrapati Shivaji Maharaj. Adani group took over management control of the airport but the way 'Adani Airport' was displayed in front of statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj, hurt people's sentiments: Maharashtra Minister Nawab Malik pic.twitter.com/kKNHxLkBv1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 3, 2021
शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने भी मामले में तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सावंत ने कहा कि यह एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर है, उन्होंने 'अडानी एयरपोर्ट' लिखा, क्या उन्होंने इसे खरीद लिया है? शिवाजी महाराज देश के गौरव हैं।
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास स्थित अडानी साइनबोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने वहां पर अपनी पार्टी के झंडे लगा दिए। मामले में अडानी एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अडानी एयरपोर्ट्स की ब्रांडिंग के आसपास की घटनाओं के मद्देनजर, हम अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग लिमिटेड (एएएचएल) को आश्वस्त करते हैं कि अडानी एयरपोर्ट्स ब्रांडिंग के साथ पिछली ब्रांडिंग को बदल दिया गया है और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की ब्रांडिंग या टर्मिनल पर स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में ब्रांडिंग, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के मानदंडों और दिशानिर्देशों के अनुपालन में है। एएएचएल बड़े पैमाने पर विमानन समुदाय के हित में सरकार की ओर से निर्धारित सभी दिशानिर्देशों का पालन करना जारी रखेगा।
Maharashtra: Shiv Sena workers vandalise Adani signboard, which was placed near Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport in Mumbai pic.twitter.com/mzfypdwp0A
— ANI (@ANI) August 2, 2021
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिवसेना कार्यकर्ताओं के एक समूह ने सोमवार दोपहर मुंबई में हवाईअड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास 'अडानी हवाईअड्डा' लिखे एक साइनबोर्ड को तोड़ दिया। जब हवाई अड्डे का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखा गया तब भी शिवसेना के ही कार्यकर्ताओं ने इस साइनबोर्ड के विरोध में नारेबाजी की थी।
अडाणी समूह ने पिछले महीने कहा था कि उसने जीवीके समूह से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्री और माल यातायात दोनों तरह से देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा (दिल्ली के आईजीआईए के बाद) है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के जुड़ने के साथ, अडाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड अब भारत के हवाई कार्गो यातायात के 33 प्रतिशत को नियंत्रित करेगी।