{"_id":"61d9c1eb4a583a15861fdfc1","slug":"shiv-sena-will-contest-elections-in-uttar-pradesh-and-goa-raut-said-that-ban-should-be-applied-on-meetings-of-all-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"Elections 2022: उत्तर प्रदेश और गोवा में चुनाव लड़ेगी शिवसेना, राउत बोले- सभी पार्टियों की सभाओं पर लागू हो प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Elections 2022: उत्तर प्रदेश और गोवा में चुनाव लड़ेगी शिवसेना, राउत बोले- सभी पार्टियों की सभाओं पर लागू हो प्रतिबंध
Sat, 08 Jan 2022 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:25 PM IST
सार
पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा के बाद शिव सेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जनसभाओं पर रोक लगाई है, लेकिन यह सभी पार्टियों पर लागू होनी चाहिए।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार चला रही शिवसेना ने उत्तर प्रदेश और गोवा में चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। गोवा में उसका इरादा कांग्रेस के साथ गठबंधन का है। इसके लिए राहुल गांधी से बात भी की गई है।
विज्ञापन
पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा के बाद शिव सेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने जनसभाओं पर रोक लगाई है, लेकिन यह सभी पार्टियों पर लागू होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के चुनाव में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सभी ने बड़ी-बड़ी सभाएं कीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई बड़ी जनसभाएं की थीं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और गोवा में पार्टी ने चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। भले इन राज्यों में शिवसेना के बैनर-पोस्टर नहीं दिख रहे हैं, लेकिन हमारे विचार मजबूत हैं। राउत ने कहा कि गोवा में भाजपा के प्रति लोगों में असंतोष है। कांग्रेस विपक्षी पार्टियों को साथ लेकर चुनाव लड़ती है तो सत्ताविरोधी लहर का लाभ हो सकता है। कांग्रेस को लगता है कि गोवा में अपने बलबूते सत्तासीन हो सकती है तो हमारी शुभकामनाएं।
विज्ञापन