Maharashtra Politics: सीएम फडणवीस को संजय राउत का पत्र, चुनाव आयोग की इस बड़ी बैठक का दिया आमंत्रण
Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के संबंध में चुनाव अधिकारियों के साथ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का अनुरोध किया है।
विस्तार
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का आग्रह
इस बैठक में एनसीपी-एसपी नेता शरद पवार, शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे, महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और मनसे प्रमुख राज ठाकरे समेत शीर्ष नेता शामिल होंगे। जिसे लेकर ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि यह राजनीति नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का प्रयास है। इस संबंध में संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि मुख्यमंत्री फडणवीस भी इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हों।
Shiv Sena UBT MP Sanjay Raut writes a letter to Maharashtra CM Devendra Fadnavis.
The letter reads, "... On 14th October at 12:30 PM, a delegation of all-party leaders from the state will meet Maharashtra Chief Electoral Officer S Chockalingam. Sharad Pawar, Uddhav Thackeray,… pic.twitter.com/Xy7xqN1g2Sविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 11, 2025
सीएम फडणवीस को लिखे अपने पत्र में संजय राउत ने कहा कि मुंबई नगर निगम सहित राज्य में स्थानीय निकायों के चुनावों की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इसमें राज्यों की जिला परिषदें, नगर पालिकाएं और महानगर पालिकाएं शामिल हैं। राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों की भूमिका यह है कि इन अत्यंत महत्वपूर्ण चुनावों की प्रणाली और प्रक्रिया के बारे में कोई संदेह ना रहे और चुनाव संविधान के पूर्ण अनुपालन में पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हों।
पत्र में राउत ने कहा- 'कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है'
संजय राउत ने पत्र में कहा, "मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप व्यक्तिगत रूप से इस प्रतिनिधिमंडल में भाग लें और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की प्रतिष्ठा बढ़ाएं। इस यात्रा के पीछे कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है, बल्कि भावना यह है कि लोकतंत्र को मजबूत किया जाए और चुनाव प्रणाली में विश्वास को मजबूत किया जाए।"