फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena UBT MP Sanjay Raut says this is Modi's guarantee On Ajit Pawar getting the NCP name and symbol

Maharashtra: 'अजित पवार को NCP मिलना मोदी की गारंटी', चुनाव आयोग के फैसले पर भड़के संजय राउत

Wed, 07 Feb 2024 11:03 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 07 Feb 2024 11:03 AM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि शरद पवार अभी भी पार्टी के संस्थापक हैं। चुनाव आयोग जानता है कि वह संस्थापक हैं, फिर भी पार्टी अजित पवार को दी गई है, यह मोदी की गारंटी है।
 

विज्ञापन
Shiv Sena UBT MP Sanjay Raut says this is Modi's guarantee On Ajit Pawar getting the NCP name and symbol
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

चुनाव आयोग ने अजित पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को ही असली एनसीपी करार दिया है। एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न 'घड़ी' अजित पवार को मिलने पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अजित को पार्टी मिलना मोदी की गारंटी है। 

विज्ञापन


पूरा फैसला गलत और पक्षपातपूर्ण
राउत ने कहा, 'आपके पास विधायक या संसद सदस्य हो सकते हैं। अगर ये विधायक और सांसद कल चुनाव हार जाते हैं, तो पार्टी का क्या होगा? पूरा फैसला गलत और पक्षपातपूर्ण है। लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वाला फैसला है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि शरद पवार अभी भी पार्टी के संस्थापक हैं। वह चुनाव आयोग के सामने बैठते थे। चुनाव आयोग जानता है कि वह संस्थापक हैं, फिर भी पार्टी अजित पवार को दी गई है, यह मोदी की गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
गौरतलब है, छह महीने से अधिक समय तक चली 10 से ज्यादा सुनवाई के बाद चुनाव आयोग ने एनसीपी में विवाद का निपटारा किया और अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के पक्ष में फैसला सुनाया। अब एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न 'घड़ी' अजित पवार के पास रहेगा। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने मंगलवार को कहा था कि मेरे नेतृत्व वाली एनसीपी को राज्य के अधिकांश विधायकों के साथ-साथ जिला अध्यक्षों का भी समर्थन प्राप्त है।


अजित पवार ने कहा था कि लोकतंत्र में बहुमत को ही प्राथमिकता दी जाती है। तकरीबन 50 विधायक हमारे साथ हैं। यहां तक की ज्यादातर जिला अध्यक्ष और पार्टी प्रकोष्ठों के प्रमुख भी हमारे साथ ही खड़े हैं। अजित पवार ने कहा कि वह चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं। शरद पवार द्वारा चुनाव आयोग के आदेश को चुनौती देने वाले बयान पर अजित पवार ने कहा कि हर किसी को ऐसा करने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed