फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shiv sena target centre government on onion export duty chandrayaan surya mission

Saamana: प्याज पर निर्यात शुल्क को लेकर शिवसेना ने केंद्र को घेरा, लिखा- लोगों को अंतरिक्ष मिशन में उलझाया

Fri, 25 Aug 2023 03:17 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 25 Aug 2023 03:17 PM IST
सार

शिवसेना के मुखपत्र के संपादकीय में लिखा गया है कि 'देश के लोगों को नए मिशन जैसे चंद्रमा मिशन, सूर्य मिशन और शुक्र मिशन में लगाया जा रहा है। मिशन सूर्य आदि सब ठीक हैं लेकिन यह बेहद जरूरी है कि देश में प्याज के मुद्दे को भी सुलझाया जाए।

विज्ञापन
shiv sena target centre government on onion export duty chandrayaan surya mission
उद्धव ठाकरे। - फोटो : Social Media

विस्तार

शिवसेना (उद्धव) ने शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में लिखा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सूरज पर मिशन भेज सकती है, लेकिन सरकार को पहले देश में प्याज के मुद्दों पर फोकस करना चाहिए वरना 2024 के लोकसभा चुनाव में सरकार का पता भी नहीं चलेगा। शिवसेना (यूबीटी) ने प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के सरकार के फैसले की आलोचना की। 
विज्ञापन


शिवसेना का केंद्र पर तंज
बता दें कि केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले का किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है। महाराष्ट्र के नासिक, अहमदनगर और पुणे जिलों में बड़े पैमाने पर प्याज की खेती की जाती है। यही वजह है कि केंद्र सरकार द्वारा प्याज पर निर्यात शुल्क लगाने के मुद्दे पर राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। शिवसेना के मुखपत्र के संपादकीय में लिखा गया है कि 'देश के लोगों को नए मिशन जैसे चंद्रमा मिशन, सूर्य मिशन और शुक्र मिशन में लगाया जा रहा है। मिशन सूर्य आदि सब ठीक हैं लेकिन यह बेहद जरूरी है कि देश में प्याज के मुद्दे को भी सुलझाया जाए। आप सूर्य पर मिशन भेजिए लेकिन उससे पहले आपको प्याज के मुद्दे को सुलझाना चाहिए वरना आपका मिशन 2024 गड़बड़ा जाएगा और आपको अंदाजा भी नहीं होगा।'
विज्ञापन


इसरो के चंद्रयान-3 मिशन ने रचा इतिहास
बीते बुधवार को ही भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने सफलतापूर्वक चांद की सतह पर लैंडिंग की है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद से पूरे देश में इसे लेकर खुशी है और पूरी दुनिया में भारत की प्रतिभा का डंका बज रहा है। शिवसेना का ताजा बयान भी इसी संदर्भ में सामने आया है। इसरो ने अब चांद के बाद सूर्य, शुक्र पर भी मिशन भेजने की तैयारी की है। साथ ही इसरो गगनयान मिशन के जरिए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को भी पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed