{"_id":"61e55b738a03954e513e62fd","slug":"shiv-sena-s-sanjay-raut-targest-cm-yogi-says-caste-is-in-bjp-s-mind","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना का निशाना: संजय राउत बोले- भाजपा के दिमाग में है जाति, दलित प्रेम महज दिखावा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना का निशाना: संजय राउत बोले- भाजपा के दिमाग में है जाति, दलित प्रेम महज दिखावा
Mon, 17 Jan 2022 05:35 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:35 PM IST
सार
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गंगा नदी में डुबकी लगाई और फिर दलितों के पैर धोए। अब भाजपा नेता उनके घर जा रहे हैं।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर में दलित कार्यकर्ता के घर भोजन करने को लेकर शिवसेना ने तंज कसा है। अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने लिखा, भाजपा नेता अभी भी दलितों के घर भोजन का आयोजन करते हैं और इसका प्रचार किया जाता है। इससे पता चलता है कि जाति उनके दिमाग में है और वे इसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी की भी आलोचना की
सामना के जरिए शिवसेना ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए देश को जाति के आधार पर बांटा गया है। इसलिए, जाति उन्मूलन कार्यक्रम महज एक दिखावा है। आज भी चुनाव लड़ने के लिए टिकट जाति के गणित के आधार पर बांटे जाते हैं। सामना में फरवरी 2019 में प्रयागराज में सफाई कर्मियों के पैर धोने को लेकर पीएम मोदी की भी आलोचना की गई है।
विज्ञापन
राउत का सवाल, जाति कब भूलोगे?
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गंगा नदी में डुबकी लगाई और फिर दलितों के पैर धोए। अब भाजपा नेता उनके घर जा रहे हैं। जाति कब भूलोगे? हम सभी इंसान हैं और कोई जाति विभाजन नहीं होना चाहिए। लेकिन आप दलित परिवार में भोजन के लिए जाते हैं, यह सब ढोंग है। वोट बैंक की राजनीति बंद करो, नहीं तो देश एक बार फिर जाति के आधार पर बंट जाएगा।
विज्ञापन
राउत ने यह भी कहा कि यूपी में कांग्रेस, सपा और अन्य गैर-भाजपा दल विधानसभा चुनावों के बाद सत्ता में भाजपा की जगह ले सकते हैं। अखिलेश यादव को पूरी तरह से चुनाव पर ध्यान देना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। अखिलेश को लोग काफी उम्मीदों से देख रहे हैं। हम उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन बदलाव लाने की ताकत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पास है।