{"_id":"5afedcc64f1c1be0408b64d8","slug":"shiv-sena-ready-to-oppose-pm-modi-bullet-train-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के खिलाफ एक और मास्टर स्ट्रोक, मोदी की बुलेट ट्रेन पर ब्रेक लगाने की तैयारी में शिवसेना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भाजपा के खिलाफ एक और मास्टर स्ट्रोक, मोदी की बुलेट ट्रेन पर ब्रेक लगाने की तैयारी में शिवसेना
ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 18 May 2018 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने भाजपा के खिलाफ एक और मास्टर स्ट्रोक मारा है। केंद्र व महाराष्ट्र की भाजपानीत सरकार में सत्ता सुख भोग रही शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन पर ब्रेक लगाने की तैयारी की है।
शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे स्वयं बुलेट ट्रेन के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे। शिवसेना को लगता है कि पालघर लोकसभा उपचुनाव में बुलेट ट्रेन कार्ड से बीजेपी को रोका जा सकता है। इसलिए मोर्चा बंदी शुरू हुई है।
शुक्रवार को बुलेट ट्रेन विरोधी कृती समिति के पदाधिकारियों ने उद्धव के घर मातोश्री जाकर उनसे मुलाकात की। उद्धव ने समिति के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि शिवसेना बुलेट ट्रेन परियोजना का पुरजोर विरोध करेगी। समिति ने आगामी 3 जून को पालघर में बुलेट ट्रेन विरोधी मोर्चे का आयोजन किया है।
विज्ञापन
शिवसेना न सिर्फ इस मोर्चे को समर्थन देगी बल्कि खुद उद्धव ठाकरे भी इस मोर्चे में शामिल होंगे। शिवसेना के एक नेता ने बताया कि उद्धव ने समिति के पदाधिकारियों से चर्चा के बाद उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है।
इससे पहले राज ठाकरे की पार्टी मनसे भी बुलेट ट्रेन का विरोध कर चुकी है। राज ने पहले ही मोर्चे को समर्थन दिया है। अब शिवसेना का समर्थन मिलने से बुलेट ट्रेन विरोधी कृति समिति को हौसला बढ़ा है। इससे पहले शिवसेना ने रत्नागिरी के जैतापुर परमाणु परियोजना और ग्रीन रिफायनरी परियोजना का विरोध कर चुकी है।