फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena Now Suggests Sharad Pawar For President

राष्ट्रपति पद के लिए शिवसेना ने सुझाया शरद पवार का नाम, हालांकि भागवत हैं पहली पसंद

Tue, 25 Apr 2017 09:03 AM IST
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय
amarujala.com-Presented by- जया पाण्डेय Updated Tue, 25 Apr 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
 Shiv Sena Now Suggests Sharad Pawar For President
शरद पवार

राष्ट्रपति पद के लिए शिवसेना ने शरद पवार का नाम सुझाया है। शिवसेना चाहती है कि भारतीय जनता पार्टी भी उन्हें समर्थन दे। शिवसेना के संजय रावत ने कहा कि वो एक योग्य नेता हैं और योग्य राष्ट्रपति बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि जुलाई में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के कार्यकाल खत्म होने के बाद देश के अगले राष्ट्रपति बनने के लिए वो एकदम उपयुक्त हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष की ओर से पवार, शरद यादव समेत कई नाम
विज्ञापन

 
राउत ने कहा कि अगर शरद पवार के नाम पर आम सहमति बनती है तो इस चर्चा में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि शिवसेना की पहली पसंद राष्ट्रीय स्वयंसेवक प्रमुख मोहन भागवत हैं। लेकिन भागवत ने साफ कर दिया की की वो राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल नहीं हैं क्योंकि आरएसएस के नियम उन्हें इस पद को ग्रहण करने से रोकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि मौजूदा समय में भाजपा और शिवसेना के संबंध कुछ ठीक नहीं हैं। लेकिन इस महीने के शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली में आयोजित एनडीए नेताओं के डिनर में उन्होंने हिस्सा लिया था। ठाकरे ने भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने की बात भी कही थी। लेकिन अगर पिछले 2 सालों के चुनावों को देखा जाए तो शिवसेना ने कांग्रेस उम्मीदवारों का ही समर्थन किया है। 

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति चुनाव: सरगर्मी बढ़ी मगर उम्मीदवार पर सस्पेंस बरकरार

इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने राष्ट्रपति चुनाव निर्विरोध कराए जाने की बात की थी। पवार सोलापुर में एक कार्यक्रम में शरीक हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विपक्ष से बात करके राष्ट्रपति चुनाव निर्विरोध करा सकते हैं। 

हालांकि खुद शरद पवार ने राष्ट्रपति पद की दौड़ में खुद को शामिल करने की बात का खंडन किया है। उनकी पार्टी भी ये बात कह रही है कि वो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed