फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bjp11

भाजपा ने लगाई अनुशासन की ‘पाठशाला’

Tue, 25 Apr 2017 12:37 AM IST
भाजपा ने लगाई अनुशासन की ‘पाठशाला’
भाजपा ने लगाई अनुशासन की ‘पाठशाला’ Updated Tue, 25 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
bjp11
bjp logo
 केंद्र और प्रदेश में सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। नगर निगम का चुनाव सिर पर है। इससे पहले ही पार्टी ने पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और संगठन की मजबूती की ओर कदम बढ़ा दिया है। प्रशिक्षण वर्ग का सिलसिला पहले क्षेत्र स्तर और उसके बाद प्रदेश स्तर पर होगा। यही पदाधिकारी निचले पायदान के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। पंडित दीनदयाल की अवधारणा को आधार बनाकर तीन दिवसीय ब्रज क्षेत्र का प्रशिक्षण सोमवार से फतेहाबाद रोड स्थित होटल में शुरू हुआ।
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नवीन जैन, नागेंद्र दुबे, विजय शिवहरे, श्याम भदौरिया, दुर्ग विजय सिंह शाक्या, सुरेंद्र गुप्ता, अनिल चौधरी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान एवं गतिमान बनाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित करना जरूरी है। विधानसभा चुनाव से पहले मंडलों और जिलों के प्रशिक्षण वर्ग हो चुके हैं। अब क्षेत्रीय वर्ग के हो रहे हैं। मई में प्रदेश का वर्ग होगा। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, भानु प्रताप सिंह चौहान, क्षेत्रीय मंत्री डा. भगवान दास दक्ष, अर्जुन सिंह लोधी, अंजुला सिंह माहौर, केके भारद्वाज, सुमित उपाध्याय, गौरव, बाबी वर्मा, अश्वनी वश्ष्ठि, प्रशांत पौनिया, सत्यदेव दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज सत्र को संबोधित करेंगे सुनील बंसल
कार्यक्रम प्रमुख सुरेंद्र गुप्ता, अनिल चौधरी ने बताया कि 25 अप्रैल को प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय सत्र में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल सत्ता का समन्वय व सुशासन एवं कार्य पद्धति विषय पर विचार रखेंगे। तृतीय सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कटारिया संबोधित करेंगे। चतुर्थ सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर भीम एप एवं जीएसटी विषय पर व्याख्यान देंगे। 26 को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदन का टीका लगाकर सौंपी पंजीकरण किट
प्रशिक्षण वर्ग में ब्रज क्षेत्र के 16 जिले और महानगर के करीब 120 पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर इनका चंदन का टीका लगाकर स्वागत किया गया और पंजीकरण किट दी गई। व्यवस्थाएं रश्मि सिंह, मंजू वार्ष्णेय, अर्चना अग्रवाल, अपर्णा सिंह , संध्या जोशी, अनीता खरे, दीपक ढल, मुकुल, अंबुज आदि ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed