फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena newspaper Saamna support PM Modi decision to support France

फ्रांस के समर्थन में शिवसेना, मुखपत्र में पीएम मोदी के मैक्रान को समर्थन के फैसले को सही ठहराया

Tue, 03 Nov 2020 03:44 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 03 Nov 2020 03:44 PM IST
सार

शिवसेना ने मुखपत्र में मैक्रान के समर्थन में शीर्षक के तहत प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि धर्मांध मुसलमानों ने लोगों की गला काट कर हत्या करनी शुरू कर दी है। निरपराध लोगों पर चाकू से हमला किया जा रहा है...

विज्ञापन
Shiv Sena newspaper Saamna support PM Modi decision to support France
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

पैगंबर मोहम्मद के व्यंग्यचित्र (कार्टून) को लेकर फ्रांस में मुस्लिम समाज की भावनाएं भड़क उठी हैं। फ्रांस से उठी चिंगारी अब दुनियाभर में फैलती जा रही है। इसको लेकर देश में भी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस बीच शिवसेना ने भी फ्रांस का समर्थन किया है। शिवसेना ने कहा है कि फ्रांस भारत का मित्र देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस को समर्थन देना बिल्कुल उचित फैसला है।

विज्ञापन


शिवसेना ने मुखपत्र में मैक्रान के समर्थन में शीर्षक के तहत प्रकाशित संपादकीय में कहा गया है कि धर्मांध मुसलमानों ने लोगों की गला काट कर हत्या करनी शुरू कर दी है। निरपराध लोगों पर चाकू से हमला किया जा रहा है। मुंबई, ठाणे और भोपाल आदि शहरों से लेकर देशभर में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रान के खिलाफ प्रदर्शन हुए हैं। मैक्रान ने इस्लाम और आंतकवाद का रिश्ता जोड़ा और फ्रांस से इस्लामिक आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फैंकने का फैसला किया है। अब मैक्रान की भूमिका को गलत ठहराया जा रहा है। जबकि फ्रांस हर तरह की स्वतंत्रता का समर्थक देश रहा है।
विज्ञापन


भारत पर जब भी संकट आया है फ्रांस ने हमेशा साथ दिया है। साल 1998 में जब पोखरण में परमाणु परीक्षण हुआ था तब अमेरिका सहित कई देशों ने भारत पर पाबंदियां लगाई। लेकिन फ्रांस ने हमेशा हमारे साथ मित्र सा बर्ताव किया और संयुक्त राष्ट्र संघ में जब भी जरूरत पड़ी फ्रांस ने हमारा साथ दिया। चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश से मुकाबले के लिए मिराज और राफेल जैसे युद्धक विमान भी फ्रांस ने ही दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गला काटने वाले मानवता के दुश्मन

शिवसेना ने लिखा कि फ्रांस की घटना से मुस्लिम राष्ट्र आक्रोशित हुए और वहां मैक्रान के खिलाफ फतवा वगैरह जारी किया। लेकिन इन फतवा बहादुरों ने आतंकवादी करतूतों की आलोचना नहीं की। गला चीरकर मारने की आज्ञा न कुरान में है और न ही परमेश्वर द्वारा भेजे गए पैगम्बर साहब ने ही दी है। फ्रांस में धर्म के नाम पर जिन्होंने गला काटने का अमानवीय कार्य किया है वे मानवता के दुश्मन हैं। इसलिए मैक्रान के समर्थन में खड़ा रहना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed