{"_id":"5e06346f8ebc3e87c56e9e82","slug":"shiv-sena-leader-sanjay-raut-comment-on-modi-government-over-caa-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय राउत बोले- कभी किसी को इतना भी मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संजय राउत बोले- कभी किसी को इतना भी मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाए
Fri, 27 Dec 2019 10:12 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
संजय राउत (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर अपने पूर्व सहयोगी भाजपा और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राउत ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'कभी किसी को इतना भी मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाए।'
विज्ञापन
कभी किसी को इतना भी मत डराओ कि डर ही खत्म हो जाए.
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) December 27, 2019
विज्ञापन
इससे पहले गुरुवार को भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता है। नागरिकता संशोधित कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शनों को लेकर भाजपा के सख्त रवैये की पृष्ठभूमि में राउत ने यह कहा था।
विज्ञापन
संजय राउत ने गुरुवार को ट्वीट किया था, 'तूफान में कश्तियां और घमंड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं।' राज्य में मुख्यमंत्री पद को लेकर साझेदारी के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना की राहें अलग हो गईं थी। उसके बाद से महाराष्ट्र भाजपा का नेतृत्व शिवसेना और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लगातार निशाना बना रहा है।
तूफान में कश्तियां और घमण्ड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं..
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) December 26, 2019
इसका जवाब राउत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दे रहे हैं। सोमवार को राउत ने अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग के शब्दों को उद्धृत करते हुए भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि जहां सियासत धार्मिक मसलों को शांत करे वह देश महान होता है, लेकिन जहां सियासत खुद धार्मिक मसलों को पैदा करे तो समझो कि देश को गलत लोग चला रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से बुधवार को कहा था कि उन्हें खुद से यह सवाल करना चाहिए कि उन्होंने जो कुछ किया, क्या वह सही था?