{"_id":"5bf8e382bdec2241ae4f5100","slug":"shiv-sena-chief-uddhav-thackeray-leaves-from-his-residence-to-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे परिवार के साथ अयोध्या के लिए रवाना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे परिवार के साथ अयोध्या के लिए रवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मतोश्री से शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। उद्धव दोपहर दो बजे तक विशेष विमान से फैजाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे, उनके आने से पहले यहां मुंबई के शिव सैनिकों का रेला पहुंच चुका है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात 10:00 बजे स्पेशल ट्रेन से करीब ढाई हजार शिवसैनिक पहुंचे जबकि शनिवार की सुबह 7:00 बजे दूसरी स्पेशल ट्रेन से इससे अधिक संख्या में शिव सैनिकों का आगमन हुआ। उद्धव ठाकरे हवाई पट्टी से लक्ष्मण किला में आयोजित आशीर्वाद समारोह में हिस्सा लेंगे। समारोह को संबोधित करने के बाद शाम को 6:00 बजे मां सरयू की आरती करेंगे।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा भक्तमाल की बगिया में आयोजित की गई है। सभा दोपहर में होगी लेकिन राम नगरी का ताप राम भक्तों के आने के साथ चढ़ना शुरू हो गया है। सुबह उद्घव ठाकरे रामलला का दर्शन करके शिव सैनिकों की ताकत दिखाएंगे। इन सबके बीच राम नगरी सुबह से ही अपनी रौ में दिखी। दिन की शुरुआत मां सरयू के तट पर स्नान ध्यान से हुई।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी में सुबह की आरती से ही भक्तों का आना-जाना रोज की तरह जारी है। रामलला के दर्शन को लेकर सुबह 7:00 बजे से भक्तों की भीड़ दिख रही है। इसमें ज्यादातर मुंबई से आए शिव सैनिक शामिल है। हालांकि उनके बीच एक बदलाव है, सभी अपना भगवा वस्त्र और शिवसेना का झंडा त्याग आम लोगों की तरह दर्शन के लिए निकले हुए हैं।