फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shiv Sena adopts 6-year-old child who survived Worli gas cylinder blast

मुंबई: शिवसेना ने छह साल के अनाथ को लिया गोद, गैस सिलेंडर ब्लास्ट में हुई थी परिजनों की मौत

Tue, 22 Feb 2022 06:02 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 22 Feb 2022 06:02 PM IST
सार

मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने जानकारी दी है कि शिवसेना ने 6 साल के एक अनाथ बच्चे विष्णु को गोद लिया है। विष्णु के परिजनों की मौत 30 नवंबर 2021 को गैस सिलेंडर ब्लास्ट में हो गई थी।

विज्ञापन
Shiv Sena adopts 6-year-old child who survived Worli gas cylinder blast
शिव सेना ने बच्चे को लिया गोद - फोटो : ANI

विस्तार

बीते साल वर्ली में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में छह वर्षीय विष्णु इलाज के बाद जीवित बचा था। अब शिव सेना ने रहमदिली दिखाते हुए मंगलवार को विष्णु को गोद लिया है। शिव सेना ने विष्णु की पूरी जिम्मेदारी ली है। मंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने ट्वीटर पर जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने नाना के साथ पूणे में रहेगा। शिवसेना ने गोद लिए गए बच्चे के नाना को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है।
विज्ञापन



गौरतलब है कि 30 नवंबर 2021 को वर्ली की एक चॉल में गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए थे। घटना के बाद चारों के नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल ले जाया गया था। आनंद और मंगेश की हालत नाजुक थी, जबकि विद्या और विष्णु की हालत स्थिर है और उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान विष्णु को छोड़कर बाकी तीनों लोगों की मौत हो गई थी। अब अनाथ विष्णु को शिवसेना ने गोद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed