ओवैसी का शिया वक्फ बोर्ड पर हमला, बोले- वसीम रिजवी ने अपनी आत्मा RSS को बेच दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शिया वक्फ बोर्ड के चीफ वसीम रिजवी के मदरसों को खत्म करने वाले बयान पर हमला बोला है। ओवैसी ने कहा कि वसीम रिजवी सबसे बड़े जोकर और अवसरवादी व्यक्ति हैं उन्होंने अपनी आत्मा आरएसएस को बेच दिया है। मैं इस शख्स को एक शिया या सुन्नी या मदरसा को ऐसा साबित करने के लिए चुनौती देता हूं जहां कट्टरपंथी शिक्षाएं दी जाती हैं। यदि उनके पास सबूत हैं तो उन्हें जाकर गृह मंत्री को सौंपना चाहिए।
Wasim Rizvi is the biggest joker, the most opportunistic person. He has sold his soul to RSS. I challenge this buffoon to show one Shia or Sunni or Madrasa where such teachings are imparted. If he has proof then he should go and show it to the Home Minister: Asaduddin Owaisi pic.twitter.com/v49XJjViJN
— ANI (@ANI) January 9, 2018विज्ञापन
बताते चलें कि इससे पहले शिया वक्फ बोर्ड चीफ वसीम रिजवी ने मदरसों को खत्म करने की पैरवी करते हुए इस बारे में पीएम मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि अब देश में संचालित मदरसों की शिक्षा को मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि कुछ संगठन और कट्टरपंथी मुस्लिम बच्चों को केवल मदरसे की शिक्षा देकर उन्हें सामान्य शिक्षा की मुख्यधारा से अलग कर रहे हैं। इसके साथ ही रिजवी ने यह भी जिक्र किया कि मदरसों में जो बच्चे शिक्षा ले रहें हैं वो शिक्षा निचले स्तर की है। इसी वजह से मदरसों में शिक्षा पाने वाले बच्चे समाज से दूर हटकर कट्टरपंथ की तरफ जा रहे हैं। इसलिए अब वक्त की जरूरत है कि मदरसों को खत्म करके उनके स्थान पर एक सामान्य शिक्षा नीति बनाई जाए।