{"_id":"668f29dd7b4789a8760497e6","slug":"sheena-s-missing-bones-found-in-cbi-office-prosecution-informed-the-court-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sheena Bora Murder Case:‘शीना की गायब हड्डियां सीबीआई दफ्तर में मिलीं’,अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sheena Bora Murder Case:‘शीना की गायब हड्डियां सीबीआई दफ्तर में मिलीं’,अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में दी जानकारी
Thu, 11 Jul 2024 06:10 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:10 AM IST
सार
शीना बोरा मर्डर केस में अभियोजन पक्ष ने ट्रायल कोर्ट में बताया है कि शीना के कंकाल गायब हिस्से सीबीआई के नई दिल्ली कार्यालय पर पड़े मिले हैं। जिसके बाद कोर्ट ने जांच एजेंसी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीना बोरा हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। अभियोजन पक्ष ने बुधवार को ट्रायल कोर्ट को बताया कि शीना के कंकाल के जो हिस्से गायब बताए गए थे, वह नई दिल्ली में सीबीआई कार्यालय में पड़े मिले। 2012 में शीना की कथित तौर पर उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी और अन्य ने हत्या कर दी थी। यह रहस्योद्घाटन उस दिन हुआ जब ट्रायल कोर्ट को ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें आरोप लगाया गया कि शीना की हड्डियां गायब नहीं हुई थीं, बल्कि वे एक फोरेंसिक विशेषज्ञ के कब्जे में थीं, जिसने कंकाल की जांच की थी।
विज्ञापन
ईमेल में यह भी कहा गया है कि इस गवाह के पास अचानक ढेर सारा धन आ गया।
विशेष सीबीआई जज एसपी नाइक निंबालकर ने बुधवार को अदालत में मौजूद बचाव पक्ष के वकीलों को ईमेल के बारे में जानकारी दी। इसे पढ़ने के बाद वकीलों ने कहा कि आरोप की जांच होनी चाहिए। इसके बाद न्यायाधीश ने केंद्रीय जांच एजेंसी से जवाब मांगा है।
विज्ञापन