फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sheena bora murder case indrani mukerjea claims her daughter sheena is alive writes letter cbi

Sheena Bora Murder Case: जेल में बंद मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी का दावा- उनकी बेटी जिंदा है, सीबीआई कश्मीर में उसे ढूंढे

Thu, 16 Dec 2021 01:25 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 16 Dec 2021 01:25 PM IST
सार

शीना बोरा  हत्याकांड के आरोप  में जेल में बंद उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया है कि उनकी बेटी शीना बोरा जिंदा है। इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई को पत्र लिखकर तलाश करने की मांग की है। 

विज्ञापन
Sheena bora murder case indrani mukerjea claims her daughter sheena is alive writes letter cbi
इंद्राणी मुखर्जी

विस्तार

शीना बोरा हत्याकांड  में एक बार फिर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। साल 2012 में अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी  ने जेल से केंद्रीय जांच एजेंसी को एक पत्र लिखा है। पत्र में इंद्राणी ने दावा किया है कि शीना बोरा जिंदा है और सीबीआई को उसे ढूंढना चाहिए। मुखर्जी ने अपने पत्र में लिखा कि शीना बोरा कश्मीर में जिंदा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व मीडिया कार्यकरी और शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई को लिखी चिट्ठी में बताया है कि जेल में उसे मिली एक महिला कैदी ने बताया है कि शीना बोरा से वो कश्मीर में मिली थी। इंद्राणी ने सीबीआई से जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


..तो रायगढ़ के जंगल में किसकी मिली थी लाश
वहीं, इंद्राणी के वकील ने इस पूरी मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। इंद्राणी के वकील का कहना है कि उन्होंने यह पत्र सीधा सीबाआई को लिखा है जिस कारण उन्हें पता नहीं कि इस पत्र में किन किन बातों का कैसे जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा कि वो जब जेल जाएंगे तब भी इंद्राणी से इस मामले की जानकारी जुटा पाएंगे। इस बीच सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि अप्रैल 2012 में महाराष्ट्र के रायगढ़ के जंगल में आखिरी किसकी लाश मिली थी, जिसे सीबीआई ने भी शीना बोरा के शव होने की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरी झंडी:.. अब 18 में नहीं 21 साल में दुल्हन बनेंगी बेटियां, प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी


फारेंसिक रिपोर्ट में शीना के शव होने की हुई थी पुष्टि
रायगढ़ के जगंल में मिले लाश के अवशेष शीना बोरा के ही थे। इस बात की पुष्टि एम्स की फोरेंसिक रिपोर्ट ने भी की थी। यही रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी गई थी। फोरेंसिक रिपोर्ट ने इस बात की तस्दीक कर दी थी कि रायगढ़ के जंगल में मिले शव के अवशेष शीना बोरा के ही थे। 

इंद्राणी के खत से जांच एजेंसियों की बढ़ी चिंता
इंद्राणी मुखर्जी ने सीबीआई निदेशक को लिखे पत्र में दावा किया कि हाल ही में उसकी मुलाकात जेल में एक महिला से हुई, जिसने उसे बताया था कि वो कश्मीर में शीना बोरा से मिली। जेल में बंद महिला की बात में कितनी सच्चाई है यह तो कह पाना मुश्किल है, लेकिन इंद्राणी मुखर्जी के  खत ने जांच एजेंसियों की पड़ताल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अगर सीबीआई 2012 में शीना बोरा को मृत घोषित कर चुकी है, तो फिर कश्मीर में वह कौन लड़की है और रायगढ़ के जंगल में मिलने वाली लाश का अवशेष किसका है। ऐसे में सीबीआई के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। बता दें कि इंद्राणी 2015 से मुंबई की बायकुला जेल में बंद हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed