पन्नीरसेल्वम बने तमिलनाडु के डिप्टी सीएम, पलानीसामी रहेंगे CM, शशिकला गुट ने खोला मोर्चा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की राजनीति आज एक बार फिर बड़े बदलाव की साक्षी बनी, जब एआईडीएमके के दोनों धड़ों (पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी गुट) ने हाथ मिलाते हुए विलय की घोषणा कर दी। दोनों गुटों में सुलह के बाद ओ. पन्नीरसेल्वम को चेन्नई स्थित राज भवन में डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई गई। पन्नीरसेल्वम के अलावा राज्यपाल सी.वी. राव ने के. पंडियाराजन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
इसी के साथ ही राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में लंबे समय से चली आ रही असमंजस की स्थिति भी खत्म हो गई। इस विलय से सबसे बड़ा झटका पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की सहयोगी शशिकला को लगा, जिनका अब राजनीतिक हाशिये पर जाना तय है।
पढ़ें- AIADMK विलय: पन्नीरसेल्वम ने कहा- जल्द साथ होंगे पार्टी के दोनों धड़े
इस मर्जर के संकेत बीते कई दिनों से मिलने लगे थे जब दोनों धडों ने एक दूसरे के प्रति नरम रुख दिखाते हुए सुलह के संकेत दिए थे। एक होने की संभावना होते देख दोनों गुटों के सुलहकार सक्रिय हो गए और विलय की संभावनाओं पर मंथन शुरू कर दिया था। कई दौर की मीटिंग के बाद विलय की पटकथा तय हुई, इसके लिए सोमवार का दिन तय किया गया।
दोपहर दो बजे के करीब दोनों गुट AIADMK हेडक्वार्टर पहुंचे और बातचीत शुरू हुई। बैठक के लिए निकलने से पहले खुद पूर्व सीएम पन्नीरसेल्वम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। आधे घंटे की बातचीत के बाद ही दोनों गुटों ने एक होकर विलय की घोषणा कर दी। वहीं इस दौरान इस पर भी सहमति बनी कि पार्टी महासचिव रही शशिकला को भी पार्टी से बाहर कर दिया जाए।
LIVE UPDATE
> तमिलनाडु की राजनीति में यह एक बड़ा दिना है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता इस फैसले पर खुश हैं। इसके साथ ही टीटीवी दिनाकरन का बुरा समय शुरू हो चुका है: डी जयाकुमार
> वीके शशिकला को पार्टी से हटाने पर केपी मुनुसामी ने कहा कि पार्टी की आम बैठक जल्द होनी चाहिए और उन्हें हटाया जाना चाहिए।Bad time begins for TTV Dinakaran. Whoever thinks bad for Amma's govt will be ousted: D Jayakumar #AIADMKMerger pic.twitter.com/Zg6cKQNLiG
— ANI (@ANI) August 21, 2017
> के. पंडियाराजन ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ।General body meeting must be immediately convened and the secretary must be removed: KP Munusamy #AIADMKMerger pic.twitter.com/Fo31saj4EJ
— ANI (@ANI) August 21, 2017
> ओ. पन्नीरसेल्वम ने चेन्नई स्थित राज भवन में डिप्टी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।Chennai: K. Pandiarajan sworn-in as minister in TN cabinet after AIADMK merger pic.twitter.com/rLK2mPQtF9
— ANI (@ANI) August 21, 2017
Chennai: O. Panneerselvam swears-in as Deputy CM at Raj bhawan pic.twitter.com/GxuFpw0Pcc
— ANI (@ANI) August 21, 2017
> दोनों धड़ों के एक होने पर हमें खुशी है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह हमें क्यों दरकिनार कर रहे हैं- सीआर सरस्वती (दिनाकरन-शशिकला गुट)
> चेन्नई: पलानीस्वामी और ओ. पन्नीरसेल्वम ने मरीना बीच पर स्थित जयललिता मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित की।
Chennai: CM E.Palaniswami & O.Panneerselvam pay tributes to former CM Jayalalithaa at her Marina Beach memorial #AIADMKMerger pic.twitter.com/AQkIs9vTzt
— ANI (@ANI) August 21, 2017
> दोनों धड़ों के एक होने के बाद पन्नीरसेल्वम ने कहा कि अम्मा के आशीर्वाद और दुआं की वजह से यह संभव हो पाया। इसके लिए सीएम पलानसामी और उनके गुट के नेताओं का शुक्रिया।
> आज शाम साढ़े चार बजे उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पन्नीरसेल्वम।
#FLASH O. Panneerselvam to be given portfolio of Finance & the position of Deputy CM, to be sworn in at 4.30 pm, today. pic.twitter.com/PBCJ9p8JjC
— ANI (@ANI) August 21, 2017
पढ़ें- तमिलनाडु के सीएम ने शशिकला के भतीजे दिनाकरन को बताया '420'
इससे पहले रविवार को मीडिया से बातचीत में भी ओ. पन्नीरसेल्वम ने कहा था कि जल्द ही इस पर अच्छी खबर मिल सकती है। हम पहले की ही तरह संगठित होंगे और पार्टी में किसी परिवार का दखल नहीं होगा। बता दें कि तमिलनाडु की राजनीति में पिछले कई महीने से चल रहा एक ही पार्टी के दो धड़ों में विवाद जल्द खत्म हो सकता है।
जयललिता की मौत के बाद से चल रही थी राजनीतिक खींचतान
शुरूआत में पनीरसेल्वम ने भी शशिकला के आगे झुकते हुए पार्टी हित में इस्तीफा देने की बात कही लेकिन एक दिन बाद ही वह पलट गए और इस्तीफे के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा दिया। जिसके बाद पार्टी में खींचतान शुरू हो गई। पनीरेसल्वम के सहयोग में कई और सदस्यों ने भी मोर्चा खोल दिया, जिसके बाद शशिकला के दबाव में सभी को पार्टी से बाहर कर दिया गया।
पनीरसेल्वम की छुट्टी कर शशिकला ने खुद मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने की पटकथा तैयार कर दी, लेकिन उनकी इस मंशा पर सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय ने पानी फेर दिया। जिसमें आय से अधिक संपत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनकी चार साल की सजा को बरकरार रखते हुए जेल भेजने के आदेश दिए।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शशिकला खुद तो मुख्यमंत्री नहीं बन पाई लेकिन उन्होंने नया दांव चलते हुए सी पलानीसामी को सीएम की कुर्सी पर बैठा दिया और पार्टी की बागडोर अपने भतीजे टीटीवी दिनाकरण को सौंप दी। इसके बाद से ही तमिलनाडु और एआईएडीएम के राजनीति में खींचतान चलती रही। जिसका अंत आज दोनों गुटों में विलय के साथ हुआ।