फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor slams BJP says Try to hold an election of your own first

Twitter War: अमित मालवीय और शशि थरूर में ट्विटर पर छिड़ी जंग, कांग्रेस नेता ने कहा- पहले भाजपा में चुनाव कराओ

Sat, 15 Oct 2022 08:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 15 Oct 2022 08:39 PM IST
सार

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ शशि थरूर ने नामांकन दाखिल किया था। हाल ही में प्रचार को लेकर समान अवसर की बात करते हुए शशि थरूर का दर्ज छलक आया था। उन्होंने कहा था कि कई पीसीसी में खड़गे का स्वागत होता है, लेकिन उनका नहीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है, लेकिन यह व्यवस्था की कमी है।

विज्ञापन
Shashi Tharoor slams BJP says Try to hold an election of your own first
शशि थरूर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच लड़ाई चल रही है, लेकिन इस बीच, शशि थरूर भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर हमला किया है। इतना ही नहीं थरूर ने अमित मालवीय को भाजपा में चुनाव कराने की नसीहत तक दे डाली है। दरअसल, दोनों पार्टियों के बीच ये वार-पलटवार की जंग ट्विटर पर लड़ी जा रही है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शशि थरूर पर ट्वीट करके तंज कसा था। उसी को लेकर अब शशि थरूर ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अमित मालवीय ने ऐसा क्या कहा था जो थरूर ने दे डाली ये नसीहत
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मालवीय ने ट्वीट किया था, "आखिरकार थरूर को यह पता चल गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, जिसमें कोई समान अवसर नहीं है, एक तमाशा है। उन्हें उचित विवरण के साथ प्रतिनिधियों की सूची प्रदान नहीं की गई है। राज्य अध्यक्ष खड़गे को लेकर उत्साहित तो हैं, लेकिन उनके लिए भी नहीं आते हैं! गांधी परिवार के पास जल्द ही एमएमएस 2.0 संस्करण होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


 शशि थरूर ने कही ऐसी बात...
अमित मालवीय के इसी बयान को लेकर शशि थरूर ने नाराजगी जताई है। इस पर पलटवार करते हुए थरूर ने ट्वीट किया, "हम कांग्रेस के भीतर अपने आंतरिक मतभेदों को हल करने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमें हमारी पार्टी के चुनाव (एसआईसी) में आपकी भागीदारी की आवश्यकता नहीं है। पहले अपना खुद की पार्टी में चुनाव कराएं।"

कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ शशि थरूर ने नामांकन दाखिल किया था। हाल ही में प्रचार को लेकर समान अवसर की बात करते हुए शशि थरूर का दर्ज छलक आया था। उन्होंने कहा था कि कई पीसीसी में खड़गे का स्वागत होता है, लेकिन उनका नहीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है, लेकिन यह व्यवस्था की कमी है। हालांकि मल्लिकार्जुन खरगे को गांधी परिवार से निकटता के कारण पार्टी के शीर्ष पद के लिए पसंदीदा के रूप में देखा जा रहा है। दोनों उम्मीदवारों ने कहा है कि राहुल गांधी चुनाव में तटस्थ हैं और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। 

गुवाहाटी में बोले- कांग्रेस की जीत होनी चाहिए
इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने गुवाहाटी में कह कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि खरगे साहब जीते या मेरी जीत हो, कांग्रेस की जीत होनी चाहिए। कांग्रेस समावेशी भारत की पार्टी है। हम एकमात्र पार्टी हैं जो चाहते हैं कि हर धर्म, लिंग, भाषा, क्षेत्र के लोग हमारे साथ रहें। यदि आप एक भारतीय नागरिक हैं, तो आप हमारे हैं और हम आपके लिए हैं। एक अलग पार्टी के लोग इससे विपरीत बात करते हैं यह एक हिंदू राष्ट्र है या यह एक वर्ग की पार्टी है, हम भारत के हित में सभी के लिए काम करेंगे। यहां उन्होंने बिहू नृत्य भी किया।
 



मधुसूदन मिस्त्री ने दी प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में सीएम अशोक गहलोत द्वारा मल्लिकार्जुन खरगे के समर्थन के बाद शशि थरूर द्वारा निष्पक्षता को लेकर उठाए गए सवाल को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हम इस घटना की जांच कर रहे हैं कि क्या किया जा सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्तूबर को मतदान
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्तूबर को मतदान होना है और 19 अक्तूबर को मतगणना होगी। मल्लिकार्जुन खरगे और थरूर उम्मीदवार हैं। खरगे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed