फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   shashi tharoor said hamas attack on israel terrorist act in iuml rally communist leaders target kerala congres

Shashi Tharoor: IUML की रैली में गए कांग्रेस सांसद ने दी सफाई, BJP बोली- चुनाव से पहले सांप्रदायिक ध्रुवीकरण

Fri, 27 Oct 2023 01:21 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवअनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवअनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 27 Oct 2023 01:21 PM IST
सार

सीपीआईएम नेता ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि थरूर को उनके शब्दों का मतलब ना पता हो। साथ ही वह इस विवाद के इतिहास से भी वाकिफ ना हों, ये भी नहीं हो सकता लेकिन इसके बावजूद थरूर ने इस्राइल को आतंकी देश नहीं माना। 

विज्ञापन
shashi tharoor said hamas attack on israel terrorist act in iuml rally communist leaders target kerala congres
शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने गुरुवार को फलस्तीन के समर्थन में एक विशाल रैली का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य शशि थरूर अपने एक बयान में इस्राइल का समर्थन कर गए और उन्होंने हमास के हमले को आतंकी घटना बता दिया। अब थरूर के इस बयान पर हंगामा हो गया है और कई वामपंथी नेताओं ने थरूर के बयान की आलोचना की है। 
विज्ञापन


वामपंथी नेताओं ने घेरा
सीपीआईएम के नेता और पूर्व विधायक एम स्वराज ने कहा कि थरूर के कुछ बयान इस्राइल समर्थक थे और थरूर ने यह स्वीकार नहीं किया कि इस्राइल एक आतंकी देश है। स्वराज ने कहा कि थरूर का बयान ऐसा था जैसे आईयूएमएल की कीमत पर इस्राइल एकजुटता बैठक की गई हो। स्वराज ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि 'थरूर इस बात को लेकर सुनिश्चित थे कि फलस्तीन की तरफ से जो किया गया, वह एक आतंकी हमला था जबकि वह लोग अपना 90 फीसदी देश इस्राइल के हाथों खो चुके हैं।'
विज्ञापन


सीपीआईएम नेता ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि शशि थरूर को उनके शब्दों का मतलब ना पता हो। साथ ही वह इस विवाद के इतिहास से भी वाकिफ ना हों, ये भी नहीं हो सकता लेकिन इसके बावजूद थरूर ने इस्राइल को आतंकी देश नहीं माना। केरल के सत्ताधारी गठबंधन एलडीएफ के विधायक केटी जलील ने भी थरूर के बयान की आलोचना की और कहा कि थरूर के बयान से ऐसा लगा जैसे यह इस्राइल के समर्थन में रैली निकाली जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर को देनी पड़ी सफाई
वहीं विवाद होने पर थरूर ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से फलस्तीन के लोगों के साथ रहे हैं। बता दें कि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने गुरुवार को केरल के कोझिकोड में फलस्तीन के समर्थन में एक रैली का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस सांसद थरूर को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया। इस दौरान थरूर ने कहा कि हम चाहते हैं कि इस्राइल फलस्तीन विवाद का हमेशा के लिए समाधान होना चाहिए। हालांकि उन्होंने इस्राइल पर हमास के बर्बर हमले की भी निंदा की और इसे आतंकी घटना बताया। इसे ही लेकर थरूर को निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि आईयूएमएल ने थरूर का समर्थन किया है और कहा है कि थरूर ने साफ कर दिया है कि वह फलस्तीन के लोगों के समर्थन में हैं और इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। 



भाजपा के निशाने पर थरूर, सांप्रदायिक वोट हासिल करने की कोशिश के आरोप
केरल में भाजपा ने फलस्तीन के समर्थन में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की रैली में भाग लेने के लिए सांसद शशि थरूर की कड़ी आलोचना की। भाजपा ने रैली को "हमास समर्थक" कार्यक्रम करार दिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने चिंता व्यक्त की कि इस संघर्ष का इस्तेमाल राज्य में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोझिकोड में आईयूएमएल की रैली "हमास समर्थक" थी और पूरे कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र-विरोधी नारे लगाए गए। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि संयुक्त राष्ट्र राजनयिक के रूप में काम कर चुके थरूर की IUML रैली में भागीदारी इस मुद्दे पर भारत के स्थापित रुख के खिलाफ है। सुरेंद्रन ने दावा किया कि रैली में थरूर का जाना सांप्रदायिक समूहों से वोट हासिल करने का एक कदम था। उन्होंने इसे हमास का समर्थन करने के लिए देशद्रोह का काम बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed