फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor on fall of Rupee says central government should have grace to withdraw criticism when UPA ruled

Rupee: रुपये की गिरावट पर थरूर का केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- दिखाएं UPA की आलोचनाओं को वापस लेने की शालीनता

Fri, 20 Mar 2026 11:44 PM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 20 Mar 2026 11:44 PM IST
सार

यूपीए शासन के दौरान रुपये में होने वाली गिरावट को लेकर तत्कालीन विपक्ष यानी भाजपा और अन्य सहयोगी दलों की ओर से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधा जाता था। इसी मुद्दे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के आड़े हाथ लेते हुए उससे शालीनता के साथ पूर्व में की गई आलोचनाओं को वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
Shashi Tharoor on fall of Rupee says central government should have grace to withdraw criticism when UPA ruled
शशि थरूर, कांग्रेस सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

रुपये में आई ऐतिहासिक गिरावट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार को यूपीए शासन के दौरान रुपये में गिरावट को लेकर की गई अपनी पुरानी आलोचनाओं को वापस लेने की शालीनता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन


शशि थरूर ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रुपये में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय हालातों की वजह से है, जो किसी भी सरकार के नियंत्रण से बाहर होती हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह समझने में मदद मिलती है कि यूपीए सरकार के समय जो स्थिति बनी थी, वह भी इसी तरह के वैश्विक कारणों से प्रभावित थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: मतदाता सूची विवादों के निपटारे के लिए चुनाव आयोग ने बनाए अपीलीय ट्रिब्यूनल, 19 पूर्व जज नियुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले 64 पैसे गिरा रुपया
भारतीय मुद्रा रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 64 पैसे गिरकर 93.53 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण रुपये पर दबाव बना हुआ है।

कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि हाल के समय में रुपये में काफी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है और यह केवल डॉलर ही नहीं, बल्कि यूरो और स्विस फ्रैंक जैसी अन्य मुद्राओं के मुकाबले भी कमजोर हुआ है। उन्होंने इस स्थिति को चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि इसमें और गिरावट की आशंका जताई जा रही है।


पश्चिम एशिया संघर्ष का जिक्र कर क्या बोले शशि थरूर?
उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, जिसका प्रभाव भारतीय मुद्रा पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा करने वालों और आयात पर निर्भर लोगों के लिए यह काफी मुश्किल समय है।

ये भी पढ़ें: Airfares: 60% मुफ्त सीट चयन नियम पर एयरलाइंस का विरोध, कहा- बढ़ेंगे हवाई किराए, यात्रियों पर पड़ेगा बोझ

थरूर ने दोहराया कि सरकार को यह स्वीकार करना चाहिए कि यूपीए सरकार के समय रुपये में गिरावट को लेकर की गई आलोचना उचित नहीं थी। उल्लेखनीय है कि विपक्ष में रहते हुए भाजपा ने उस समय आर्थिक मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और तत्कालीन प्रधानमंत्री पर निशाना साधा था।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed