फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor apologizes for dispute remarks on Arvind Kejriwal, Congress expresses disagreement

केजरीवाल पर विवादित टिप्पणी के लिए थरूर ने मांगी माफी, कांग्रेस ने जताई असहमति

Tue, 14 Jan 2020 02:34 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 14 Jan 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor apologizes for dispute remarks on Arvind Kejriwal, Congress expresses disagreement
Congress MP Shashi Tharoor - फोटो : ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए उनके बारे में एक विवादित टिप्पणी करने को लेकर मंगलवार को माफी मांगी और कहा कि उन्होंने सिर्फ ब्रिटिश राजनीति के एक पुराने कथन का उल्लेख किया था।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किसी भी विपक्षी नेता के बारे में निजी टिप्पणी करने से कांग्रेस सहमत नहीं होती। इसके साथ सुरजेवाला ने यह आरोप भी लगाया कि केजरीवाल हमेश अपनी जिम्मेदारियों से भागते रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल के बारे में अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए थरूर ने ट्वीट किया कि मैं उन सभी लोगों से माफी मांगता हूं जिन्हें मेरा बिना जिम्मेदारी की सत्ता वाला बयान पसंद नहीं आया। यह ब्रिटिश राजनीति का एक पुराना कथन है जो किपलिंग, प्रधानमंत्री स्टेनली बाल्डविन और हाल ही में टॉम स्टॉपर्ड द्वारा बोला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल थरूर ने एक टेलीविजन चैनल से बातचीत के दौरान कहा था कि केजरीवाल शायद नागरिकता संशोधन कानून के समर्थक और विरोधी दोनों लोगों को अपनी तरफ चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस पर कड़ा रुख नहीं अपनाया। वह दोनों लोगों को अपनी तरफ कर के वोट पाना चाहते हैं। इसी के साथ उन्होंने केजरीवाल के लिए विवादित शब्द का इस्तेमाल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed