फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor again praise PM, recently gave explanation to congress on justifying modi

शशि थरूर ने फिर की पीएम की तारीफ, बोले- मोदी ने भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ाया

Fri, 30 Aug 2019 08:46 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 30 Aug 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Shashi Tharoor again praise PM, recently gave explanation to congress on justifying modi
शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। पिछले दिनों एक ट्वीट का जवाब देते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री तारीफ की थी। जिसके बाद उन्हें कांग्रेस ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा था। अब गुरुवार को एक बार फिर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने 2014 के मुकाबले 2019 में भाजपा का मत प्रतिशत बढ़ाया है।

विज्ञापन


थरूर ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में 2014 के 31 प्रतिशत के मुकाबले भाजपा का मत प्रतिशत 2019 में 37 प्रतिशत तक पहुंचा दिया है। पार्टी के तौर पर कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि क्यों उसे महज 19 फीसदी वोट ही मिले। मोदी ने तारीफ करने लायक बहुत कम काम किया है लेकिन इसके बावजूद वह देश भर में अपना वोट प्रतिशत बढ़ाने में सफल रहे हैं।'
विज्ञापन


इससे पहले थरूर ने कहा था कि जैसा कि आप जानते हैं, मैं छह साल से यह दलील देते आ रहा हूं कि मोदी जब भी कुछ अच्छा कहते हैं या सही चीज करते हैं तो उनकी तारीफ करनी चाहिए। ऐसा करने के बाद जब हम उनकी गलतियों की आलोचना करेंगे तो हमारी बात की विश्वसनीयता बढ़ेगी। मैं विपक्ष के उन लोगों का स्वागत करता हूं जो मेरे विचार से मिलती-जुलती बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस बयान पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस ने उनसे सफाई मांगी थी। कांग्रेस सांसद को केरल ईकाई के अध्यक्ष मुलापल्ली रामचंद्र ने नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा था। जिसका उन्होंने जवाब दे दिया। इसके बाद गुरुवार को रामचंद्र ने कहा कि वह थरूर के बयान से संतुष्ट हैं और उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई न करने का फैसला लिया है। थरूर से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और जयराम रमेश प्रधानमंत्री की तारीफ कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed