फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharmistha Mukherjee quits active politics She is last member of Pranab family to leave Congress Latest News Update

बंगाल: प्रणब दा की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लिया, कहा- कांग्रेस की सदस्य बनी रहूंगी 

Sun, 26 Sep 2021 04:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 26 Sep 2021 04:06 PM IST
सार

शर्मिष्ठा ने कहा कि वह राजनीति से संन्यास ले रही हैं। उन्होंने कांग्रेस से विदा लेने की बात को साफतौर पर नकार दिया। उन्होंने बताया कि वह देश की सेवा लगातार करती रहेंगी।

विज्ञापन
Sharmistha Mukherjee quits active politics She is last member of Pranab family to leave Congress Latest News Update
शर्मिष्ठा मुखर्जी

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने राजनीति से संन्यास का एलान कर दिया है। फिलहाल वह कांग्रेस पार्टी में थीं। उनके भाई अभिजीत मुखर्जी कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सक्रिय राजनीति से विदा ले रही हूं, लेकिन कांग्रेस की प्राथमिक सदस्य बनी रहूंगी। कोई अगर देश की सेवा करना चाहता है, तो दूसरे तरीके से भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति मेरे लिए नहीं है। मैं दूसरे कामों में व्यस्त रहना चाहती हूं। राजनीति, विशेषकर विरोध की राजनीति करने के लिए बहुत भूख की जरूरत होती है। मैंने महसूस किया है कि मुझमें उस तरह की भूख नहीं है, इसलिए सक्रिय राजनीति में मेरे रहने का कोई मतलब नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed