फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Sharad Yadav, JDU, Nitish Kumar, ALI Anwar, Bihar Government of Bihar, Lalu Prasad yadav

JDU-BJP के साथ पर अली अनवर और शरद यादव नाराज, ट्विटर पर की केंद्र की बुराई!

Thu, 27 Jul 2017 10:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 27 Jul 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
Sharad Yadav, JDU, Nitish Kumar, ALI Anwar, Bihar Government of Bihar, Lalu Prasad yadav
शरद यादव - फोटो : Amar Ujala
नीतीश कुमार  के पद से इस्तीफा देकर बीजेपी के साथ सरकार बनाने के कदम का जेडीयू में ही तीखा विरोध हो रहा है। जेडीयू सांसद अली अनवर की ओर से खुलकर नीतीश कुमार के विरोध के बाद शरद यादव की भी नाराजगी सामने आ रही है। सूत्रों का कहना है कि शरद यादव नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ जाने के फैसले से बेहद नाराज हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले ही कहा था कि सभी दलों को मिलकर महागठबंधन को संभालना होगा, पर नीतीश कुमार के इस कदम से उन्हें भी झटका पहुंचा है। एक तरफ नीतीश कुमार और सुशील मोदी मुख्यमंत्री-उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, तो दूसरी तरफ शरद यादव ट्विटर पर केंद्र सरकार को उसकी विफलताओं को लेकर कोस रहे थे।
विज्ञापन


शरद यादव ने ट्विटर पर लिखा कि फसल बीमा योजना केंद्र सरकार की विफल नीतियों में से एक है। उन्होंने लिखा कि फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा, क्योंकि उन्हें इसके बारे में पता ही नहीं है। इसका फायदा किसानों को नहीं, इंश्योरेंस देने वाली कंपनियों को मिल रहा है, क्योंकि किसान तो अनजान हैं, पर उनके लोन खातों से फसल बीमा योजना के पैसे सीधे इंश्योरेंस प्रोवाइडर कंपनियों के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

 

 


शरद यादव इस समय नीतीश कुमार से बेहद नाराज हैं, इस बात को इसी से समझा जा सकता है कि जब पत्रकारों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 
 
इससे पहले अली अनवर ने नीतीश कुमार के कदम की तीखी आलोचन की।
 

सांसद अली अनवर भी नाराज

Sharad Yadav, JDU, Nitish Kumar, ALI Anwar, Bihar Government of Bihar, Lalu Prasad yadav
जेडीयू सांसद अली अनवर - फोटो : ANI
बीजेपी के साथ सरकार बनाने को लेकर सरकार  बनाने का दावा पेश करने पर जेडीयू सांसद अली अनवर ने कहा कि नीतीश जी ने अपनी आत्मा की आवाज पर बीजेपी के साथ जाने का फैसला किया, पर मेरा जमीर बीजेपी के साथ जाने के बिल्कुल खिलाफ है।
 

#WATCH: My conscience does not allow me to support #NitishKumar's decision of forming Govt with the BJP: JDU MP Ali Anwar to ANI pic.twitter.com/dQiJaPvzKJ

— ANI (@ANI_news) July 27, 2017
 

Nitish ji ne apni aatma ki awaaz par BJP ke saath jaane ka faisla kiya lekin mera zameer gawara nhi karta:Ali Anwar,JDU pic.twitter.com/y8hsCam3sq

— ANI (@ANI_news) July 27, 2017

जेडीयू के राज्यसभा सांसद अली अनवर ने कहा कि मेरा जमीन इसकी इजाजत नहीं देता कि मैं इस कदम का समर्थन करूं।

Mera zameer isski ijaazat nahi deta ki mai unke iss kadam ka samarthan karu: Ali Anwar,JDU MP on #NitishKumar pic.twitter.com/gjh2YM1thA

— ANI (@ANI_news) July 27, 2017

अली अनवर ने बिहार सरकार सरकार से बाहर होने और बीजेपी के साथ जाने को लेकर कहा कि अगर पार्टी ने मौका दिया, तो मैं अपनी राय रखूंगा। 

Will voice my opinion in the party if I get an opportunity: Ali Anwar,JDU MP on #NitishKumar pic.twitter.com/vQaEup09aK

— ANI (@ANI_news) July 27, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed