फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NCP Chief Sharad Pawar Said Youth Are Not Getting Girls for Marriage Due to Unemployment News in Hindi

Unemployment: शरद पवार बोले- लड़कों को बेरोजगारी की वजह से शादी के लिए दुल्हनें नहीं मिल रहीं

Thu, 05 Jan 2023 08:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 05 Jan 2023 08:28 AM IST
सार

पुणे में राकांपा की जन जगार यात्रा को बुधवार को हरी झंडी दिखाने से पहले पवार ने आरोप लगाया कि महंगाई व बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों की ओर से ध्यान हटाने के लिए समुदायों के बीच दरार पैदा की जा रही है। 

विज्ञापन
NCP Chief Sharad Pawar Said Youth Are Not Getting Girls for Marriage Due to Unemployment News in Hindi
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बेरोजगारी को लेकर देश के दिग्गज नेता शरद पवार का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इसे लेकर केंद्र व महाराष्ट्र की भाजपा सरकारों को आड़े हाथों लिया। राकांपा प्रमुख पवार ने पुणे में कहा कि बेरोजगारी के कारण सामाजिक समस्याएं पैदा हो रही हैं। शादी योग्य युवकों को नौकरियां नहीं होने के कारण दुल्हनें नहीं मिल रही हैं। 

विज्ञापन

पुणे में राकांपा की 'जन जगार यात्रा' को बुधवार को हरी झंडी दिखाने से पहले पवार ने आरोप लगाया कि महंगाई व बेरोजगारी जैसे असल मुद्दों की ओर से ध्यान हटाने के लिए समुदायों के बीच दरार पैदा की जा रही है। 
विज्ञापन


युवाओं को नौकरी मांगने का अधिकार
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार ने कहा कि आज का युवा शिक्षित हैं और उसे नौकरी मांगने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि उद्योग महाराष्ट्र से बाहर जा रहे हैं। मौजूदा उद्योगों को कोई प्रोत्साहन नहीं दिया जा रहा है और नए व्यवसाय स्थापित करने के लिए कोई अवसर नहीं दिया जा रहा, इससे बेरोजगारी बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गांव का किस्सा सुनाया
राकांपा नेता पवार ने अपने भाषण में कहा कि वे एक बार अपनी यात्रा के दौरान एक गांव के चौराहे पर 25 से 30 साल के 15 से 20 युवकों के बीच पहुंचे। उनसे पूछा कि उन्होंने क्या पढ़ाई की है? कुछ ने कहा कि वे स्नातक हैं तो कुछ ने कहा कि वे स्नातकोत्तर हैं। जब उनसे पूछा कि क्या वे शादीशुदा हैं, तो सभी ने ना कहा। शादी नहीं होने की वजह पूछी तो युवकों ने कहा कि कोई भी उन्हें दुल्हन देने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि उनके पास कोई नौकरी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समस्या महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा सुनी जा रही है। 

पवार ने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने की नीतियों अपनाने के बजाय समुदायों और धर्मों के बीच विभाजन पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करने के लिए बेतरतीब ढंग से कुछ मुद्दे बनाए जाते हैं। वे ऐसा क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे उन वादों को पूरा नहीं कर पाए हैं जो चुनाव के दौरान किए थे।


लोगों को महंगाई में धकेल रही सरकार
पवार ने कहा कि देश में भुखमरी के मुद्दे का समाधान संभव है क्योंकि किसानों ने उत्पादन बढ़ाया है, लेकिन सत्ता में बैठे लोग किसानों को उचित मूल्य देने को तैयार नहीं हैं, बल्कि वे बिचौलियों के हितों की रक्षा कर रहे हैं और आम लोगों को महंगाई की खाई में धकेल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed