फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad pawar party NCP leader son hits tempo with SUV while drunk

Pune: एनसीपी नेता के बेटे ने एसयूवी से टेंपो में मारी टक्कर, कथित तौर पर नशे में धुत्त होकर चला रहा था कार

Wed, 17 Jul 2024 11:43 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 11:43 PM IST
सार

कार को सौरभ गायकवाड़ नामक व्यक्ति चला रहा था, जो कथित तौर पर नशे में धुत था। सौरभ गायकवाड़ पूर्व कॉरपोरेटर बंडू गायकवाड़ का बेटा है। बंडू शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेता भी हैं। हादसे के बाद पुलिस ने सौरभ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Sharad pawar party NCP leader son hits tempo with SUV while drunk
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार एसयूवी कार मुर्गियां ले जा रहे टेंपो ट्रक से टकरा गई। हादसा मंजरी मुंडवा रोड पर हुआ, जिसमें टेंपो ट्रक का ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कार को सौरभ गायकवाड़ नामक व्यक्ति चला रहा था, जो कथित तौर पर नशे में धुत था। सौरभ गायकवाड़ पूर्व कॉरपोरेटर बंडू गायकवाड़ का बेटा है। बंडू शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेता भी हैं। हादसे के बाद पुलिस ने सौरभ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


दुर्घटना के वायरल सीसीटीवी फुटेज में एक काली कार दिखाई दे रही है, जो एक संकरी सिंगल-लेन सड़क पर तेजी से दौड़ती दिखाई दे रही है। इस बीच ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, जिससे कार सीधे मुर्गियों के टेंपो से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अपनी दिशा से मुड़कर दूसरी तरफ हो गई। वहीं, टेंपो में टक्कर लगने के बाद कुछ मुर्गियां भी सड़क पर गिर गईं। 
विज्ञापन


पुणे में दो महीने से भी कम समय में यह ड्रंक एंड ड्राइव का दूसरा हादसा है। इससे पहले एक बिल्डर के नाबालिग बेटे ने शराब के नशे में अपनी पोर्श कार से एक बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में बाइक सवार दो आईटी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed