फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sharad Pawar NCP Mamata Banerjee Trinamool congress derecognised as national party AAP recognised ECI Updates

Aam Aadmi Party: केजरीवाल की पार्टी को मिली बड़ी कामयाबी, 'आप' को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा; जानें सब कुछ

Mon, 10 Apr 2023 09:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Apr 2023 09:07 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने बताया कि आम आदमी पार्टी को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। 

विज्ञापन
Sharad Pawar NCP Mamata Banerjee Trinamool congress derecognised as national party AAP recognised ECI Updates
AAP - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। इसके अलावा शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन लिया गया है। इसके साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) का भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन


आप को क्यों मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा
चुनाव आयोग ने बताया कि आम आदमी पार्टी को चार राज्यों- दिल्ली, गोवा, पंजाब और गुजरात में उसके चुनावी प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है। 
विज्ञापन

 

इन पार्टियों को मिला राज्य स्तर के दल का दर्जा 

  • नगालैंड में लोक जनशक्ति पार्टी 
  • त्रिपुरा में टिपरा मोथा
  • पश्चिम बंगाल में रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
  • मेघालय में वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी 
  • नगालैंड में राकांपा 
  • मेघालय में तृणमूल कांग्रेस

इन पार्टियों को भी लगा झटका
आंध्र प्रदेश में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने पिछले साल ही तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया था। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) को राज्य पार्टी का दर्जा वापस ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2016 में समीक्षा के नियमों में बदलाव किया गया था
दरअसल, चुनाव आयोग ने 2016 में राष्ट्रीय पार्टी की स्थिति की समीक्षा के नियमों में बदलाव किया था। अब समीक्षा पांच के बजाए 10 साल में किए जाने का प्रावधान किया गया है। हालांकि, किसी भी राष्ट्रीय पार्टी के लिए आवश्यक है कि उसके उम्मीदवार देश में कम से कम चार से ज्यादा राज्यों में छह प्रतिशत से अधिक मत हासिल करें। लोकसभा में उसका प्रतिनिधित्व कम से कम चार सांसदों का हो। 


2019 में नहीं हो पाई थी समीक्षा
वैसे तो आयोग को 2019 में ही टीएमसी, सीपीआई और एनसीपी को राष्ट्रीय दल की समीक्षा करनी थी, लेकिन तब आगामी राज्यों के चुनावों को देखते हुए आयोग ने समीक्षा नहीं की। दरअसल, चुनाव चिन्ह आदेश 1968 के तहत अपने राष्ट्रीय दल के दर्जे को खोने पर पार्टी देश के सभी राज्यों में एक चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकती है।

अभी कितने राष्ट्रीय दल हैं? 
1. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 
2. कांग्रेस
3. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी)
4. कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया 
5. नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी)
6. आम आदमी पार्टी (आप)। आप भारत की सबसे नई राष्ट्रीय पार्टी है। इस दल को साल 2023 यानी आज ही राष्ट्रीय दल की मान्यता हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed