{"_id":"5f56c07cbf431d427e2236b1","slug":"sharad-pawar-and-anil-deshmukh-also-received-threatening-phone-calls-after-cm-uddhav-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार और अनिल देशमुख को भी आए धमकी भरे फोन कॉल्स","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उद्धव ठाकरे के बाद शरद पवार और अनिल देशमुख को भी आए धमकी भरे फोन कॉल्स
Tue, 08 Sep 2020 04:51 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 08 Sep 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
शरद पवार
- फोटो : फेसबुक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर धमकी भरे फोन आने के बाद सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख को भी धमकी भरे फोन आए हैं। महाराष्ट्र सरकार में एक मंत्री के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने देशमुख के नागपुर स्थित दफ्तर पर फोन किया। वहीं शरद पवार के घर भी ऐसा ही फोन आया है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
एनसीपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और जल संसाधन मंत्री जयंत सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री और शरद पवार को धमकी भरे फोन आना गंभीर बात है। मुंबई पुलिस ने रविवार को ठाकरे के निवास मातोश्री में सुरक्षा बढ़ाई थी। वहीं नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले की उचित जांच कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन