फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sharad asked- What action has the government taken till now regarding Maratha reservation?

महाराष्ट्र: शरद ने पूछा-मराठा आरक्षण को लेकर अब तक सरकार ने क्या कार्रवाई की; पवार से सीएम शिंदे की मुलाकात

Tue, 23 Jul 2024 05:45 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Tue, 23 Jul 2024 05:45 AM IST
सार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर मराठा आरक्षण का मुद्दा गरमा रहा है। इस बीच, सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात के दौरान पूछा कि सरकार ने मराठा आरक्षण को लेकर अभी तक क्या कार्रवाई की।
 

विज्ञापन
Sharad asked- What action has the government taken till now regarding Maratha reservation?
शरद पवार और एकनाथ शिंदे - फोटो : X/@PawarSpeaks, X/@mieknathshinde

विस्तार

दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल स्थित राज्य सरकार के सह्याद्री अतिथिगृह में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली। राज्य में आरक्षण के मुद्दे पर मराठा और ओबीसी समुदाय आमने-सामने हैं। मनोज जरांगे लगातार सरकार पर हमलावर हैं। सूत्रों ने बताया, शरद पवार ने शिंदे से पूछा कि सरकार ने मराठा आरक्षण पर अभी तक क्या कदम उठाएं हैं और इस बारे में उनकी क्या नीति है। पवार ने राज्य के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। शरद पवार ने मराठा आरक्षण के अलावा दूध उत्पादन, चीनी मिल और जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के बाद शरद पवार ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की और चुपचाप वहां से निकल गए।  
विज्ञापन


बता दें कि पिछले सप्ताह एनसीपी (अजित गुट) नेता छगन भुजबल ने शरद पवार से मुलाकात की थी और सूबे में आरक्षण को लेकर मराठा और ओबीसी के बीच बढ़ते जातीय संघर्ष में बीच का रास्ता निकालने का अनुरोध किया था। पवार ने आश्वासन दिया था कि दो दिन बाद वे इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। पवार की शिंदे से मुलाकात को इसी संदर्भ से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने मराठा आरक्षण को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से पवार के साथ हुई बातचीत का ब्योरा साझा किया।

भाजपा बताए मराठा समुदाय को आरक्षण देगी या नहींः मनोज जरांगे
मराठा आरक्षण को लेकर मनोज जरांगे पाटिल 20 जुलाई से एक बार फिर अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सत्तारूढ़ भाजपा से पूछा है कि महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण दिया जाएगा या नहीं। मनोज जरांगे ने भाजपा पर मराठा आरक्षण की जिम्मेदारी विपक्षी दलों पर डालने का आरोप लगाया। जरांगे की मांग है कि मराठा समुदाय के सदस्यों के रक्त संबंधियों को कुनबी के तौर पर मान्यता देने वाली राज्य सरकार की ‘सगे सोयरे’ (सगे संबंधी) अधिसूचना को तत्काल लागू किया जाए। जरांगे के निशाने पर खासतौर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं। वहीं, जरांगे ने छगन भुजबल पर ओबीसी समुदाय को भड़काने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed