{"_id":"56fbab574f1c1b3e68f0018a","slug":"shani-shinganapur-temple-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्रः शनि शिंगणापुर मंदिर पर कोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्रः शनि शिंगणापुर मंदिर पर कोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 30 Mar 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में शनि शिंगणापुर मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक मामले में हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने आज इस मामले पर सुनवाई करते हुए कहा कि मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी नहीं लगा सकते हैं।
विज्ञापन
यहां तक कि कोर्ट ने कहा कि जब पुरुष मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं तो महिलाएं क्यों नहीं मंदिर में जा सकती हैं। महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर मं महिलाओं के प्रवेश पर रोक के मामले में कोर्ट आगामी 1 अप्रैल को सुनवाई करेगा। कोर्ट ने पूरे मामले में सरकार से दो दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा।
विज्ञापन
बता दें कि शनि सिंगनापुर मंदिर प्रबंधन ने कुछ दिन पहले मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी थी। जिसका जबरदस्त विरोध किया जा रहा है। महिला संगठन भूमाता बिग्रेड ने मंदिर प्रबंधन के आदेश को कोर्ट में चुनौती दी है, मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
कई महिला संगठन इसका समर्थन भी कर रहे हैं। दूसरी ओर राजनीतिक दल शिवसेना ने भी मंदिर प्रबंधन के आदेश का समर्थन में है।