{"_id":"6375df4d17f80872d65abe94","slug":"sexual-assault-of-minor-girl-in-kochi-nine-including-a-woman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sexual Assault: नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से महीनों तक दुष्कर्म, कोच्चि में महिला समेत नौ गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sexual Assault: नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से महीनों तक दुष्कर्म, कोच्चि में महिला समेत नौ गिरफ्तार
Thu, 17 Nov 2022 12:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 17 Nov 2022 12:45 PM IST
सार
अगस्त में जब यह लड़की नौकरी की तलाश में कोच्चि आई तो इन पांच में से एक आरोपी ने उससे दोस्ती गांठी और जॉब दिलाने का वादा किया। इसके बाद वह उसे लॉज में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि इसके बाद तीन अन्य आरोपियों ने भी उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
child rape demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के बंदरगाह शहर कोच्चि में नौकरी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक महिला समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लड़की का कई महीनों तक यौन शोषण किया।
विज्ञापन
कोच्चि पुलिस ने गुरुवार को बताया कि नौ आरोपियों में से पांच पुरुषों, जिनमें लॉज का मालिक और उसका कर्मचारी भी शामिल है, को एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार अगस्त में जब यह लड़की नौकरी की तलाश में कोच्चि आई तो इन पांच में से एक आरोपी ने उससे दोस्ती गांठी और जॉब दिलाने का वादा किया। इसके बाद वह उसे लॉज में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि इसके बाद तीन अन्य आरोपियों ने भी उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन
लॉज मालिक महिला बनी देह शोषण की दलाल
पुलिस के अनुसार मामले में लॉज की मालिक महिला आरोपी ने इस लड़की के देह शोषण में दलाल की भूमिका निभाई। उसने पीड़िता को कई अन्य लोगों से भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पलारीवट्टोम पुलिस ने मामले में महिला लॉज मालिक सहित चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो (POCSO) का मामला दर्ज किया गया है। मामले में और भी लोगों को गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
घर लौटी तब हुआ मामले का खुलासा
घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की केरल के त्रिशूर जिले में स्थित अपने घर लौटी और वहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पलारीवट्टोम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत कोच्चि पुलिस को सौंप दी गई, जिसने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। मामले की जांच जारी है।