फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several people died in road accidents in gujarat

Gujarat: गुजरात में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बच्चों सहित आठ की मौत, जांच जारी

Fri, 15 Nov 2024 08:52 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 15 Nov 2024 08:52 PM IST
सार

Gujarat: गुजरात के भरूच और अरावली जिलों में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
several people died in road accidents in gujarat
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

गुजरात के भरूच और अरावली जिलों में शुक्रवार को अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

 
सड़क किनारे पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार
हंसोत थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पहला हादसा भरूच जिले के हंसोत तालुका के शेरा गांव के पास एक राजमार्ग पर हुआ। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान महावीर अग्रवाल (20 वर्षीय), मितेश चौधरी (20 वर्षीय) और चेतन भट्ट (26 वर्षीय) के रूप में हुई है। सभी मृतक भावनगर के निवासी थे और वे भरूच के रास्ते सूरत जा रहे थे।  
विज्ञापन


शामलाजी मंदिर में पूजा के बाद गांव लौट रहे थे लोग
जबकि, दूसरा हादसा अरावली जिले के मोदासा तालुका में हिम्मतनगर-शामलाजी राजमार्ग पर हुआ। एक कार राजमार्ग पर निर्माणाधीन पुल के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई, इसमें में दो बच्चे शामिल थे। पुलिस के मुताबिक, ये लोग शामलाजी मंदिर में पूजा करने के बाद अपने गांव केड़ा लौट रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
टायर फटने से कार चालक ने खोया नियंत्रण
सहायक पुलिस अधीक्षक संजय केशवाला ने कहा, प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार चालक का टायर फटने के कारण वाहन अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार निर्माणाधीन पुल के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान अतुल पटेल (45 वर्षीय), रीता गोस्वामी (35 वर्षीय), मीता गोस्वामी (15 वर्षीय), अक्षय गोस्वामी (12 वर्षीय) और रसिक परमार (32 वर्षीय) के रूप में हुई है। सभी कापड़वंज और नडियाड निवासी थे। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed