फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   several mysterious deaths reported in Anandapur area of Kolkata, probe on

West Bengal: कोलकाता के आनंदपुर इलाके में तीन रहस्यमय मौतें, गेस्टहाउस, पेड़ और घर में मिले शव; जांच जारी

Tue, 26 Aug 2025 12:47 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 26 Aug 2025 12:47 PM IST
सार

West Bengal: कोलकाता के आनंदपुर इलाके में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में लाशें बरामद हुई हैं। एक बार डांसर गेस्टहाउस में संदिग्ध हालत में मिली, जबकि एक पुरुष का शव पेड़ से लटका मिला और एक महिला का शव उसके घर में मिला। पुलिस तीनों मामलों में आत्महत्या और ड्रग ओवरडोज जैसे एंगल से भी जांच जारी है।

विज्ञापन
several mysterious deaths reported in Anandapur area of Kolkata, probe on
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

दक्षिण कोलकाता के आनंदपुर इलाके में सोमवार को तीन रहस्यमय मौतों की सूचना मिली। तीनों मामलों की जांच जारी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पहली घटना में एक बार डांसर बेहोशी की हालत में ईस्टर्न मेट्रोपोलिटन बाईपास के पास एक गेस्टहाउस में मिली। उसके साथ आए व्यक्ति ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सोमवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गेस्टहाउस के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों रविवार शाम को वहां रुके थे। पुलिस को शक है कि यह नशे की अधिक मात्रा (ड्रग ओवरडोज) का मामला हो सकता है, लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

ये भी पढ़ें: बीरेन सिंह ने खारिज की मणिपुर पर PUCL की रिपोर्ट; BJP और मानवाधिकार संगठन ने दी FIR की चेतावनी
विज्ञापन


दूसरी घटना में एक 50 साल के व्यक्ति की सड़ी-गली लाश सोमवार को आनंदपुर के एक पिकनिक स्थल पर पेड़ से लटकी हुई मिली। वहां के मछुआरों ने बदबू आने पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का हो सकता है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में एक महिला का शव उसके घर से बरामद किया गया। यह घर नोनाडांगा इलाके के आदर्श नगर में है, जो आनंदपुर थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिस को यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन जांच जारी है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आनंदपुर थाना क्षेत्र में सामने आई इन तीनों रहस्यमय मौतों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed