{"_id":"60eccd888ebc3e103169680f","slug":"seven-prisoners-escaped-by-throwing-chilli-in-the-eyes-of-jail-guards-in-east-siang-district-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश : ईस्ट सियांग जिले में जेल रक्षकों की आंख में मिर्च झोंककर सात कैदी हुए फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश : ईस्ट सियांग जिले में जेल रक्षकों की आंख में मिर्च झोंककर सात कैदी हुए फरार
Tue, 13 Jul 2021 04:47 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, ईटानगर
एजेंसी, ईटानगर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 13 Jul 2021 04:47 AM IST
सार
- पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था चुखू अपा ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात को हुई। बंदियों को खाना देने के लिए जेल का ताला खोला गया था। इसी दौरान कैदियों ने बंदीरक्षकों पर हमला कर उनकी आंखों में लाल व काली मिर्च और नमक झोंक दिया।
विज्ञापन
डेमो पिक
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश में ईस्ट सियांग जिले के पासी घाट जेल से सात विचाराधीन कैदी जेल रक्षकों की आखों में मिर्च और नमक झोंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक कानून-व्यवस्था चुखू अपा ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात को हुई। बंदियों को खाना देने के लिए जेल का ताला खोला गया था। इसी दौरान कैदियों ने बंदीरक्षकों पर हमला कर उनकी आंखों में लाल व काली मिर्च और नमक झोंक दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सातों कैदी एक बंदी रक्षक का मोबाइल लेकर फरार हो गए। घटना में छह बंदी रक्षक घायल हुए। उनमें से एक की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, मामले में केस दर्ज कर फरार कैदियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन