फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Seven major political parties got income of Rs 4758 crore

एडीआर रिपोर्ट: सात प्रमुख पार्टियों को हुई 4,758 करोड़ रुपये की आय, 76 फीसदी अकेले भाजपा की

Sat, 28 Aug 2021 05:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 28 Aug 2021 05:34 AM IST
सार

  • तृणमूल ने 143 करोड रुपए की आय दर्शाई और 107 करोड रुपए खर्च किए
  • सालभर में राजनीतिक दलों ने 3,429 करोड रुपए के इलेक्टोरल बांड भुनाए
  • भाजपा ने सालभर में 3,623 हजार करोड़ की आय दर्शाई लेकिन इसमें से 1,651 करोड रुपए ही खर्च किए

विज्ञापन
Seven major political parties got income of Rs 4758 crore
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

2019 में सात राष्ट्रीय पार्टियों को 4,758 करोड रुपए की आय हुई। इसमें अकेले भाजपा की आय 3,623 करोड रुपए यानी 76% रही। वहीं राजनीतिक दलों ने 3,429 करोड रुपए के इलेक्टोरल बांड भुनाए, यह उनकी आय का प्रमुख स्रोत बने। यह दावा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की नई रिपोर्ट में किया गया है।

विज्ञापन


सालभर में राजनीतिक दलों ने 3,429 करोड रुपए के इलेक्टोरल बांड भुनाए। इसमें से 87.29% चार प्रमुख दलों भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और एनसीपी द्वारा भुनाए गए। भाजपा ने सालभर में 3,623 हजार करोड़ की आय दर्शाई लेकिन इसमें से 1,651 करोड रुपए ही खर्च किए।
विज्ञापन


कांग्रेस को 682 करोड की आय हुई और उसने 998 करोड खर्च किए। उसका खर्च आय से करीब 46% अधिक था। तृणमूल ने 143 करोड रुपए की आय दर्शाई और 107 करोड रुपए खर्च किए। सात दलों में भाजपा, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, एनसीपी, बसपा और तृणमूल शामिल हैं। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
  • दान : राष्ट्रीय दलों को सबसे अधिक आय दान और अन्य प्रकार के योगदान से हुई। इस माध्यम से भाजपा को 3,427 करोड़, कांग्रेस को मात्र 469 करोड़, तृणमूल को 108 करोड़, माकपा को 93 व भाकपा को 3 करोड रुपए की आय हुई।
  •  
  • इलेक्टोरल बॉन्ड्स : भाजपा को 2,555 करोड़ की आय हुई, जो सर्वाधिक थी। कांग्रेस 317 करोड, तृणमूल 100 करोड़ व एनसीपी 20.5 करोड़ आय अर्जित कर सके।
  •  
  • आय वृद्धि : भाजपा ने 2018-19 में 2,410 करोड कमाए। अगले वर्ष यह 3,623 करोड़ पहुंच गई। इसके विपरीत कांग्रेस की आय 25.59% घट कर 918 करोड से 682 करोड रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed