फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Serum Institute seeks drug regulator approval for market authorisation of its Covid vaccine as booster dose

SII: सीरम इंस्टीट्यूट बूस्टर डोज के तौर पर कोवोवैक्स को बाजार में उतारने के लिए तैयार, DCGI से मांगी अनुमति

Thu, 22 Dec 2022 04:40 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 22 Dec 2022 04:40 PM IST
सार

कोवोवैक्स को DCGI द्वारा जून में सात से 11 साल की आयु के बच्चों में प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी। उससे पहले डीजीसीआई ने कोवोवैक्स को 28 दिसंबर, 2021 को वयस्कों में आपातकालीन स्थितियों में उपयोग के लिए और 12-17 आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ शर्तों के साथ 9 मार्च को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
Serum Institute seeks drug regulator approval for market authorisation of its Covid vaccine as booster dose
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदार पूनावाला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बूस्टर डोज के तौर पर अपनी कोविड वैक्सीन को बाजार में उतारने के लिए ड्रग रेगुलेटर डीसीजीआई की की मंजूरी मांगी है। जानकारी के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ने 18 साल और उससे अधिक उम्र के उन लोगों के लिए बूस्टर खुराक के रूप में अपने कोविड-19 टीके कोवोवैक्स को बाजार में उतारने के लिए दवा नियामक की मंजूरी मांगी है, जिन्हें कोविशील्ड या कोवैक्सिन की दो खुराक दी गई है।  

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने इसके बारे में गुरुवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीरम  इंस्टीट्यूट के सरकारी मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 17 अक्टूबर को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (DCGI) को Covovax की विषम बूस्टर खुराक के लिए एक बाज़ार प्राधिकरण आवेदन दाखिल किया था। उनके आवेदन पर डीसीजीआई कार्यालय ने कुछ सवाल खड़े किए थे। जिस पर प्रकाश कुमार सिंह ने एक नए कोरोनोवायरस वेरिएंट के कारण पैदा हुए मौजूदा हालात का जिक्र करते हुए एक जवाब दिया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि कोवोवैक्स को DCGI द्वारा जून में सात से 11 साल की आयु के बच्चों में प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी दी गई थी। उससे पहले डीजीसीआई ने कोवोवैक्स को 28 दिसंबर, 2021 को वयस्कों में आपातकालीन स्थितियों में उपयोग के लिए और 12-17 आयु वर्ग के लोगों के लिए कुछ शर्तों के साथ 9 मार्च को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed