फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   serum institute of india is hopeful of launching covovax by june applied for local trials for vaccine cadidates

एक और कोरोना टीके 'कोवोवैक्स' के लिए सीरम ने मांगी अनुमति

Sun, 31 Jan 2021 07:42 AM IST
स्नेहा बलूनी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Sun, 31 Jan 2021 07:42 AM IST
विज्ञापन
serum institute of india is hopeful of launching covovax by june applied for local trials for vaccine cadidates
सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कोरोना वायरस से राहत पाने के लिए अब कई टीके आने वाले हैं। इन्हीं में से एक टीके के लिए पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने भारत सरकार से परीक्षण करने की अनुमति मांगी है। शनिवार को सीरम के सीईओ अदार पूनावाला ने बताया कि नोवावैक्स कंपनी के साथ कोवोवैक्स टीका के लिए करार किया गया है। अब तक इस पर हुए परीक्षण के परिणाम संतोषजनक मिले हैं। इसलिए भारत में इसके परीक्षण की अनुमति केंद्र सरकार से मांगी है। 

विज्ञापन


इसके लिए कंपनी की ओर से एक आवेदन भी दिया गया है। वहीं ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीरम से प्राप्त आवेदन पर पिछले सप्ताह ही विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने बैठक में विचार किया था लेकिन उस दौरान परीक्षण से जुड़े परिणाम मौजूद नहीं थे। इसलिए सीरम से ब्रिटेन में हुए परीक्षण की पूरी जानकारी मांगी है। इस जानकारी पर समीक्षा के बाद ही आगे का फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन


89.3 फीसदी प्रभावी कोवोवैक्स
ब्रिटेन में कोवोवैक्स टीका पर मानव परीक्षण हुए हैं जिनमें इसका असर 89.3 फीसदी तक मिला है। सीरम के सीईओ अदार पूनावाला का कहना है कि अगर जल्द ही उन्हें इस पर भारत में परीक्षण की अनुमति मिल जाती है तो आगामी जून तक देश के पास एक और टीका उपलब्ध हो सकेगा। नोवावैक्स कंपनी के साथ 20 करोड़ खुराक के लिए सीरम ने करार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- नई वैक्सीन: अमेरिका की नोवावैक्स का टीका नए वैरिएंट पर भी प्रभावी, सीरम ने मांगी ट्रायल की इजाजत


इससे पहले सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने एस्ट्रोजेनेका कंपनी के साथ भी करार किया था जिस पर भारत में परीक्षण के बाद कोविशील्ड टीका को तैयार किया था। हाल ही में सरकार ने 1.1 करोड़ कोविशील्ड टीका की डोज लेने के बाद 16 जनवरी को स्वदेशी टीका कोवैक्सिन के साथ टीकाकरण अभियान शुरू किया था।

टीका लगने के बाद दो माह तक न करें बच्चे की प्लानिंग 
टीकाकरण के बीच स्त्री रोग विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि टीका लगवाने के बाद महिलाएं कम से कम दो माह तक बच्चे की प्लानिंग न करें। डब्ल्यूएचओ कह चुका है कि कुछ टीके गर्भवतियों के लिए सुरक्षित नहीं हो सकते हैं। हैदराबाद के रेंबो चिल्ड्रेन अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन सिंह ने बताया कि अगर गोई महिला टीका लगवा रही है तो कम से कम दो माह तो गर्भधारण से बचें। यूरोपीयन सोसाइटी ऑफ ह्यूमन रिप्रोडक्शन एंड एंब्रायोलॉजी इसकी तस्दीक करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed