{"_id":"5d73081a8ebc3e01711f613a","slug":"september-7-big-and-important-news-all-updates-will-get-on-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर
Sat, 07 Sep 2019 07:09 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 07 Sep 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
Top 5 News of 07 September
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्ही अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।
मिशन चंद्रयान-2: चांद की दहलीज पर विक्रम का संपर्क टूटा पर उम्मीद नहीं
चांद के फलक पर हमारे कदमों के निशां और लहराता तिरंगा देखने का 130 करोड़ हिंदुस्तानियों का सपना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चांद की दहलीज तक पहुंच गया। देश के सबसे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 लांचिंग के बाद 48 दिन में 3.84 लाख किमी का सफर तय कर रात 1:55 बजे चांद से बिल्कुल करीब तक पहुंच गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
इमरान खान ने फिर छेड़ा युद्ध राग, कहा- पाकिस्तान भारत को करारा जवाब देने के लिए तैयार
कश्मीर को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी से बौखलाया पाक युद्ध की चेतावनी दे रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव पर कहा कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन दुश्मन को पूरी तरह से जवाब देने के लिए तैयार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आज से पुष्कर में जुटेंगे संघ के 35 संगठन, राम मंदिर व अनुच्छेद 370 होंगे चर्चा के मुख्य विषय
भाजपा सहित संघ के अन्य संगठनों की बैठक में जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा समाप्त करने और उसके बाद घाटी के हालात व अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा एजेंडे में शीर्ष पर रहेगा। तीन दिवसीय समन्वय बैठक शनिवार से शुरू होगी। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित शीर्ष पदाधिकारी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हिस्सा लेंगे। संघ परिवार के 35 संगठनों के 200 से ज्यादा प्रतिनिधि इस बैठक में हिस्सा लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
जनता की सहूलियत के लिए अब सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे प्रदूषण जांच केंद्र
नये मोटर वाहन अधिनियम लागू होने के साथ ही दिल्ली के प्रदूषण जांच केंद्रों पर रोज करीब 40-45 हजार वाहन पहुंच रहे हैं। लोगों की सहूलियत को देखते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को दिल्ली के सभी प्रदूषण जांच केंद्रों को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक खोलने के निर्देश जारी किए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आज शुभारंभ करेंगे महामहिम, 11 राज्यों के 600 विद्यार्थी पहुंचेंगे
पावन चिंतन धारा चैरिटेबल ट्रस्ट आश्रम की ओर से राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आगाज शनिवार को राजधानी के विज्ञान भवन से होगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इसका उद्घाटन करेंगे। 11 राज्यों के 600 से ज्यादा विद्यार्थियों को सम्मेलन के दौरान शिक्षा और युवा मामले को लेकर सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी मिलेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
वाल्मीकि समुदाय का पंजाब बंद आज, 'राम-सिया के लव कुश' सीरियल पर दो जिलों में रोक
एक टीवी चैनल पर पर चल रहे धारावाहिक राम सिया के लव कुश के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय ने शनिवार को पंजाब बंद का एलान किया है। समुदाय का आरोप है कि इस सीरियल से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। वहीं फरीदकोट के जिला मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ राज ने टीवी पर 5 अगस्त से चल रहे इस सीरियल के जिले में प्रसारण पर रोक लगा दी है।