फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan says Pakistan ready to give fullest response to India

इमरान खान ने फिर छेड़ा युद्ध राग, कहा- पाकिस्तान भारत को करारा जवाब देने के लिए तैयार

Sat, 07 Sep 2019 06:05 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Sat, 07 Sep 2019 06:05 AM IST
विज्ञापन
Imran Khan says Pakistan ready to give fullest response to India
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा - फोटो : social media

कश्मीर को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी से बौखलाया पाक युद्ध की चेतावनी दे रहा है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव पर कहा कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन दुश्मन को पूरी तरह से जवाब देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


रक्षा और शहीद दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में इमरान ने कहा कि, भारत के साथ 1965 के युद्ध में पाकिस्तानी सैनिकों के बलिदानों को याद करने के लिए यह दिवस हर साल मनाया जाता है। पाकिस्तान अपने दुश्मन देश के साथ फिर से उसी तरह की स्थिति का सामना कर रहा है,  दुश्मन देश नियंत्रण रेखा पर आक्रामकता दिखा रहा है और कश्मीर की स्थिति बदल रही है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए कश्मीर गले की हड्डी बना हुआ है। कश्मीर की स्थिति बदलने से पाकिस्तान की सुरक्षा और अखंडता को चुनौती मिलती है। खान ने अपने संदेश में भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर के लोगों पर आतंक का शासनकाल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अपनी ओर से, एक राष्ट्र के रूप में दुश्मन द्वारा किसी भी तरह के दुस्साहस के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इसका जवाब देंगे...।  मैंने पूरी दुनिया को सूचित किया है कि पाकिस्तान युद्ध नहीं चाहता है। लेकिन ऐसे समय में जब हमारी सुरक्षा और अखंडता को चुनौती मिल रही हो, पाकिस्तान बेखबर नहीं रह सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुश्मन को पूरी तरह से करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

सेना के मीडिया विंग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि इमरान खान और बाजवा ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा के पास जाकर स्थिति का जायजा लिया है। उनके साथ रक्षा मंत्री परवेज खट्टक और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी भी थे।

भारत के संसद द्वारा पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जा को खत्म करने के बाद से पाकिस्तानी नागरिकों और सैन्य नेतृत्व ने भारत के खिलाफ बयानबाजी की जंग शुरू कर दी है। भारत ने राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों - जम्मू -कश्मीर और लद्दाख में बांटने का भी फैसला किया है। इसके बाद से ही इस्लामाबाद ने युद्ध का राग आलापना शुरू कर दिया है। 

वहीं एक अलग संदेश में, पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा ने कश्मीर को पाकिस्तान के पूरा होने का एक अधूरा एजेंडा बताया। साथ ही कहा कि पाकिस्तान की अवाम और हमारी सेना अपने कश्मीरी भाइयों के लिए कुछ भी बलिदान करने के लिए तैयार हैं। तिलमिलाए पाक सेनाध्यक्ष ने भारत के खिलाफ आखिरी गोली तक लड़ने की धमकी दे डाली।

रावलपिंडी के जनरल मुख्यालय में रक्षा और शहीद दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाजवा ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर किसी भी हद तक जाएंगे। उन्होंने अपने देश के इतिहास के खिलाफ बयान दिया कि पाकिस्तान दुनिया को शांति और सुरक्षा का संदेश दे रहा है। 

1971 के युद्ध में 93 हजार पाक सैनिकों के भारत के समक्ष आत्मसमर्पण करने की बात भूलते हुए बाजवा ने शेखी बघारी कि उनका सैनिक आखिरी गोली तक कश्मीर के लिए लड़ेगा।

पूरे विश्व में आतंक की फैक्ट्री के रूप में जाना जाने वाले पाकिस्तान ने खुद को आतंक से पीड़ित भी बताया। बाजवा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में पाकिस्तान ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है। अब विश्व समुदाय आतंकवाद और अतिवाद के सभी रूपों को खारिज करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed